नए साल में नैनीताल घूमने आ रहे युवकों की कार हल्द्वानी-गौलापार में पिकअप से टकराई, भयावह दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े, एक की मृत्यु

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 2 जनवरी 2026 (Accident at Gaulapar-1 Died)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में नए वर्ष की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार के खेड़ा डायवर्जन के पास नैनीताल घूमने जा रहे पांच युवकों की कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार 25 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। घटना ने नववर्ष के उल्लास को मातम में बदल दिया और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम

(Accident at Gaulapar-1 Died) NAINITAL ROAD ACCIDENTगौलापार क्षेत्र के खेड़ा डायवर्जन पर गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रिछा जनपद बरेली निवासी मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। काठगोदाम से आगे जाम की स्थिति होने पर उन्होंने गौलापार के एक भोजनालय में भोजन करने के बाद वापस घर लौटने का निर्णय लिया।

कार जैसे ही खेड़ा डायवर्जन के पास पहुंची, सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार में आगे चालक के दूसरी ओर बैठे मो. रिजवान इस दुर्घटना की चपेट में आ गए।

एक युवक की मृत्यु, चार घायल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को आपातकालीन सेवा के माध्यम से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मो. रिजवान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल मुजाहिद, इसरार, सनावर और अफजाल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एक निजी चिकित्सालय में संदर्भित किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पिकअप चालक फरार, जांच जारी

दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। काठगोदाम के थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग और डायवर्जन स्थलों पर तेज गति, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। यह घटना प्रशासन, परिवहन विभाग और आम नागरिकों सभी के लिए चेतावनी है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Accident at Gaulapar-1 Died) :

Accident at Gaulapar-1 Died, Nainital Road Accident News 2026, Haldwani NH 109 Car Pickup Collision, Uttarakhand New Year Road Accident, Youth Death In Haldwani Accident, Nainital Travel Accident Update, Traffic Accident News Uttarakhand, Haldwani Police Accident Investigation, NH 109 Accident Today, Car Crash Near Kathgodam, Uttarakhand Highway Safety News, Road Safety Awareness Uttarakhand, New Year Travel Safety India, Accident News In Hindi Uttarakhand, Nainital Tourist Vehicle Accident, Haldwani Latest Accident News, #UttarakhandNews, #NainitalNews, #HaldwaniNews, #RoadAccidentUttarakhand, #NH109Accident, #NewYearAccidentIndia, #TrafficSafetyUttarakhand, #YouthAccidentNews, #KhatimaRoadAccident, #HaldwaniPolice, #HindiNews

 

Leave a Reply