नवीन समाचार, देहरादून, 23 मार्च 2026 (Dehradun-Student Dies in Dispute)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश एक गंभीर घटना में बदल गई, जिसमें एक छात्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं कि क्या शिक्षण संस्थानों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा अब हिंसक रूप लेती जा रही है?
देहरादून से पुलिस (Police) व संबंधित स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर (Premnagar Police Station) क्षेत्र के केहरी गांव (Kehri Gaon) में सोमवार 23 मार्च की रात छात्रों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एक निजी शिक्षण संस्थान के बीटेक (B.Tech) का छात्र 22 वर्षीय दिव्यांशु जटराणा (Divyanshu Jatrana) निवासी मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
“खाना खाने गए छात्र पर हमला, पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप”
रेस्टोरेंट में शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांशु जटराणा ‘बावा की रसोई’ (Bawa Ki Rasoi) नामक स्थान पर भोजन करने गया था, जहां पहले से मौजूद दूसरे समूह के छात्रों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कई छात्रों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया।
गंभीर हालत, एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने पहुंचाया चिकित्सालय
घटना के बाद घायल छात्र को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर (CHC Premnagar) ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए दून चिकित्सालय (Doon Hospital) भेजा गया। एम्बुलेंस खराब होने के कारण पुलिस ने अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
15 नामजद पर अभियोग, तीन छात्र गिरफ्तार
मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं में 15 नामजद आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित छात्रों—
- युवराज कुमार (Yuvraj Kumar) (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, ( बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल (Madhur Khandelwal) (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल, निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, (बीटेक तृतीय वर्ष छात्र)
- शिवम शर्मा (Shivam Sharma) (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार, निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, (बीटेक तृतीय वर्ष छात्र)
को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
“कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई”—पुलिस की प्रारंभिक जांच
नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) के अनुसार दोनों पक्ष एक ही निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत थे और उनके बीच पहले से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस घटना का कारण बना। यह घटना शिक्षा व्यवस्था, छात्र अनुशासन और परिसर सुरक्षा (Campus Safety) से जुड़े गंभीर सवाल उठाती है। क्या शिक्षण संस्थानों में विवाद प्रबंधन और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है?
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद प्रशासन और संस्थानों पर यह जिम्मेदारी बढ़ गई है कि ऐसे विवादों को समय रहते रोका जाए। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dehradun-Student Dies in Dispute) :
Dehradun-Student Dies in Dispute, Uttarakhand News, Dehradun Student Murder Case Premnagar 2026, College Violence Incident Uttarakhand Private University, Divyanshu Jatrana Murder Case Investigation India, BNS Section 103 Murder Case Students Fight India, Campus Safety Policy India Higher Education, Student Group Clash Violent Incident Dehradun, Police Arrest Students Murder Case Uttarakhand, Education Institution Discipline Policy India Case, Crime Investigation Student Violence India Case, #CampusSafety #StudentViolence #LawAndOrderIndia #CriminalJusticeIndia #EducationGovernance
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
