नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जनवरी 2025 (Haldwani Doctor in Cheque Bounce Case is upheld)। जिला एवं सत्र न्यायालय सुबीर कुमार की अदालत ने चेक बाउंस से संबंधित एक मामले में निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए दोषी अभियुक्त की याचिका को निरस्त कर दिया है।
यह था मामला (Haldwani Doctor in Cheque Bounce Case is upheld)
मामले के अनुसार अभियुक्त नरेश नेगी पुत्र लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी हिम्मतपुर गोसाईपुर बैजनाथ हल्द्वानी जिला नैनीताल पर मौ. इरफान पुत्र स्वर्गीय अख्तर हुसैन निवासी वैलड्राफ कंपाउंड मल्लीताल ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त रुद्र हॉस्पिटल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में चिकित्सक है। अभियुक्त ने अपनी घरेलू आर्थिक परेशानी बताकर पीड़ित से 15 दिनों के लिये 4 लाख रुपये मांगे थे और इसके बदले में चेक दिया था जो अनादरित हो गया।
इस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले में न्यायालय ने 30 जून 2022 को अभियुक्त को दोष सिद्ध करते हुए 6 माह के कारावास एवं 4.15 लाख रुपये के दंड से दंडित किया। इस निर्णय को अभियुक्त ने सत्र न्यायालय में चुनौती देते हुए अपील की, किंतु सत्र न्यायालय ने अपील को खारिज कर दिया है और निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Haldwani Doctor in Cheque Bounce Case is upheld, Court, Court Order, Doctor Convicted, Cheque Bounce Case, Doctor Convicted in Cheque Bounce Case, The lower court’s decision of conviction of Haldwani doctor in cheque bounce case is upheld, appeal dismissed,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.