-वर्ष 2018 में रामनगर न्यायालय में की गई थी क्षेपं सदस्य वीरेंद्र मनराल की तमंचे से गोली मारकर हत्या
नवीन समाचार, नैनीताल, 15 जून 2023। (Politician murder) वर्ष 2018 में नैनीताल जनपद के रामनगर में न्यायालय परिसर में दिन दहाड़े क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र मनराल उर्फ वीरू मनराल की हत्या कर दी गई थी। इस माले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता सिंह की अदालत ने वीरू के चार हत्यारोपित एवं हत्या के षडयंत्रकारियों को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही ‘उत्तराखण्ड अपराध से पीडित सहायता योजना 2013’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को मृतक की माता को नियमानुसार प्रतिकर धनराशि शासन से दिलवाने के आदेश दिए हैं। सजा सुनाए जाने के बाद चारों अभियुक्तों को दंडादेश भुगतने के लिए हिरासत में लेकर जेल भिजवा दिया है।
मामले में पैरवी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने अदालत को बताया कि 1 सितंबर 2018 को थाना रामनगर में मृतक क्षेपं सदस्य वीरू के भाई दीवान सिंह मनराल पुत्र शेर सिंह मनराल निवासी मदपुरा बोरा छोई रामनगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया था कि वह अपनी गाड़ी संख्या यूके19-2817 से एक सितंबर को अपने भाई वीरेंद्र मनराल व अपने गांव के कुलदीप सिंह मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल के साथ अपने मामले में पैरवी करने हेतु अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय रामनगर में आये थे।
(Politician murder)
अभियुक्त देवेंद्र उर्फ बाउ भी इस तारीख पर न्यायालय में मौजूद था। ज बवह न्यायालय से सुनवाई के बाद बाहर आये तभी न्यायालय से 20 फिट आगे देवेंद्र ने सोनू कांडपाल को कहकर वीरेंद्र को गोली मार दी। मामले कि विवेचना थाना रामनगर से स्थानान्तरण होकर थाना मल्लीताल के तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन चन्द्र पंत को उच्च अधिकारियों के आदेश से सुर्पद हुई। श्री पंत ने अभियुक्त देवेंद्र, दर्शन सिंह, गुरमीत सिंह के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर न्यायालय भादंसं बी धारा-302 व 120बी तथा आयुध अधिनियम के अन्तर्गत प्रेषित किया।
श्री शर्मा ने पैरवी के दौरान अभियोजन की ओर से कुल 19 गवाह न्यायालय में पेश किये। बहस के दौरान यह भी तर्क रखा कि घटना के रोज चारों अभियुक्तों की मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के आस पास सिद्ध हुई तथा मामले के चश्मदीद पांच गवाहों द्वारा भी अभियोजन तथ्यों को पूर्ण रूप से साबित किया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा देवेन्द्र बाऊ की निशान देही पर बरामद किया गया।
इस आधार पर न्यायालय ने मुख्य हत्यारे देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बैलपडाव कालाढूंगी, दर्शन सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी अलीगंज रोड बांसखेडा जिला ऊधमसिंह नगर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बंदरज्यूडा, बैलपड़ाव कालाढूंगी व सोनू कांडपाल पुत्र स्वर्गीय राधा बल्लभ कांडपाल निवासी ग्राम पदमपुर डौलिया गैबुआ थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल को भारतीय दंड संहिता की धारा-302 व 120बी में दोषी पाया है।
मुख्य हत्यारे देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व धारा 120बी के तहत आजीवन कारावास व 50,000 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 3 वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनायी गयी है। साथ ही आयुध अधिनियम की धारा 25 के अन्तर्गत 3 वर्ष के कठोर कारावास व 3,000 रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड जमा न करने पर 6 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनायी है।
इसके अलावा सह अभियुक्त दर्शन सिंह, गुरप्रीत सिंह व संजय काण्डपाल को हत्या के शडयंत्र में शामिल होन के आरोप में धारा 120बी व धारा 302 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 50,000रू अर्थदंड तथा अर्थदण्ड जमा न करने पर 3 वर्ष की सजा सुना दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं को दिए चार बड़े उपहार, 60 वर्ष की आयु से रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा और…
- उत्तराखंड के 4 लाख फॉलोवर वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर यूके राइडर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, नई 22 लाख रुपये की मोटरसाइकिल खरीदने के अगले दिन अज्ञात कार ने मारी टक्कर
- रक्षाबंधन पर उत्तराखंड के दो परिवारों की खुशियां बदलीं शोक में, कोटद्वार में राखी बांधने जा रही महिला और काशीपुर में राखी बंधवाने जा रहे युवक की मृत्यु
- हल्द्वानी में क्रिकेट के ककहरा सीख ऐसे निखरे लक्ष्य कि, बने भारतीय अंडर-19 के कप्तान, उनकी कप्तानी में खेलेंगे द्रविड़ और सहवाग के बेटे
- अपडेट : ‘भागने को जगह नहीं मिलेगी…’ रुद्रपुर में मदरसों पर कार्रवाई को लेकर कथित धमकी… धामी के सख्त संदेश के बाद उत्तराखंड पुलिस ने कर लिया लिया गिरफ्तार
- उत्तराखंड में घटती प्रजनन दर के बीच बदल रहा मातृत्व का समय, युवतियाँ अपना रहीं अंडाणु सुरक्षित रखवाने के तरीके, साथ ही समझिए दुनिया के जनसांख्यिकीय संकट तक पूरी तस्वीर
- India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर
- कैंची धाम में श्रद्धा के साथ जमीन के दामों की उछाल, जमीन की कीमतें 80 लाख से 1 करोड़ रुपये प्रति नाली तक पहुंची, स्थानीयों की जगह बाहरी उठा रहे लाभ, खतरा भी बढ़ रहा…..
- हिमालय रियल एस्टेट नहीं है: नेपाल की तबाही के बाद ग्लेशियर झीलों का खतरा बढ़ा, पहाड़ों में सुरंगों और फोर-लेन परियोजनाओं पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
- मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल जनपद के दौरे पर, गौलापार में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।