नवीन समाचार, नैनीताल, 20 मई 2025 (Cricketer Manoj Prabhakar-Son Accused for Fraud)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके पुत्र रोहन प्रभाकर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को अभियोग दर्ज करने के आदेश मिले हैं। पुलिस अभियोग दर्ज करने जा रही है।
व्यापारी को लाखों का नुकसान
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली रोड निवासी व्यापारी जसविंदर सिंह भसीन ने अपर मुख्य न्यायिक न्यायाधीश अखिलेश कुमार पांडे की अदालत में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि उनकी फर्म श्री गुरुनानक इंटरप्राइजेज कुमाऊं में सुपर स्टॉकिस्ट के रूप में एफएमसीजी कंपनियों के उत्पादों की आपूर्ति करती है। मनोज और रोहन की कंपनी नेचुरंस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड, जो सौंदर्य उत्पाद बनाती थी, ने जसविंदर को ढाई लाख रुपये लेकर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया और ब्लैंक चेक के आधार पर माल भेजा।
लेकिन इस कंपनी के अचानक कंपनी बंद होने से पुराना माल बाजार में फंस गया। आरोप है कि कंपनी के विपणन प्रमुख ने बाजार से धनराशि वसूल ली, जिससे जसविंदर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। मनोज अब बंद कंपनी को बेचने की योजना बना रहे हैं।
न्यायालय का हस्तक्षेप
जसविंदर ने हल्द्वानी कोतवाली, क्षेत्रीय अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद न्यायाधीश ने पुलिस को अभियोग दर्ज कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि आदेश का पालन करते हुए अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मनोज प्रभाकर के साथ अभियोगों का पूर्व इतिहास भी (Cricketer Manoj Prabhakar-Son Accused for Fraud)
पिछले वर्ष लखनऊ के व्यापारी नीरज कुमार शुक्ल ने भी मनोज के खिलाफ 11.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कराया था। नीरज को सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर मनोज ने 2023 में सेल्स स्टाफ हटा दिया और संपर्क तोड़ लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी ने कहा कि ऐसी धोखाधड़ी से व्यापारियों का विश्वास टूटता है। पुलिस को त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। यह मामला व्यापारिक नैतिकता और कानूनी जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाता है। (Cricketer Manoj Prabhakar-Son Accused for Fraud)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Cricketer Manoj Prabhakar-Son Accused for Fraud, Nainital News, Haldwani News, Cricketer Manoj Prabhakar, Fraud, Manoj Prabhakar Fraud, Rohan Prabhakar, Haldwani Court Order, Jasvinder Singh Bhasin, Naturans Herbal, FMCG Fraud, Super Stockist, Kumaon Distributor, Financial Loss, Court Intervention, Akhilesh Kumar Pandey, Police Inaction, Kotwali Haldwani, Rajesh Kumar Yadav, Lucknow Fraud Case, Neeraj Kumar Shukla, Business Ethics, Legal Accountability, Uttarakhand Crime, Trader Trust, Business Fraud,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
