नवीन समाचार, नैनीताल, 4 अगस्त 2024 (Mallital Police Arrested Thief-Recovered Goods)। नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के सामान की बरामदगी भी की है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपित से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
यहां हुई थी चोरी (Mallital Police Arrested Thief-Recovered Goods)

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 1 अगस्त को अज्ञात चोरों ने माल रोड में स्थित रिलायंस कंपनी के जियो के टावर से लगभग 40,000 रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर लिये थे। इस संबंध में रिलायंस कंपनी के दीपक सिंह पुत्र पूरन सिंह मूल निवासी पाटाडूगरी बागेश्वर वर्तमान निवासी मैलरोज कम्पाउंड मलहोत्रा निवास मल्लीताल ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 303(2)/317(2) के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि 27 वर्षीय हिमांशु राज पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी सिलौनी पोस्ट बिण, थाना व जिला पिथौरागढ़ को चोरी किये गये रिलायंस जियो टावर के ओडीसी बॉक्स के एल-2 स्विच और इंडस टावर से डेल्टा कंपनी के कंट्रोलर और एयरटेल कंपनी के एस्ट्रीम वाईफाई डोंगल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। (Mallital Police Arrested Thief-Recovered Goods)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Mallital Police Arrested Thief-Recovered Goods, Nainital, Police, Mallital Kotwali, Police Arrested, Thief, Recovered Stolen Goods, Reliance, Jio Tower, Mallital, Crime, Arrest, Theft, Police, Investigation,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।