नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2025 (Nainital-Cyber Crime-Youth Cheated over 17Lakhs)। युवा लाभ के लालच में साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं और लाखों रुपये गंवा रहे हैं। नैनीताल के तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों के साइबर ठगों के झांसे में लाखों रुपये गंवाने की घटनाएं सामने आयी हैं। इनमें से एक घटना में नगर निवासी एक युवक ने 16 लाख रुपये और दूसरे ने लगभग 1 लाख रुपये गंवा दिये हैं।
16 लाख रुपये गंवा दिए
पुलिस एवं संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में नगर के स्नोव्यू निवासी व्यक्ति ने थाना तल्लीताल पुलिस में शिकायत की है कि उसे जेनम ग्रुप ओटीसी ट्रेडिंग ग्रुप नाम के ह्वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसकी एडमिन का नाम सोजन्या गिल दिख रहा था। ग्रुप के माध्यम से उसने अच्छे लाभ के निवेश के झांसे में आकर लगभग 16 लाख रुपये लगा दिये। लेकिन जब सेवा शुल्क व अन्य करों के रूप में उससे और रुपये मांगे जाने लगे तो उसने मना कर दिया। इस पर उसे ग्रुप से निकाल दिया गया। परमेश ने इस मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पर भी की है।
वहीं दूसरे मामले में पीड़ित युवक राज सिंह रावत पुत्र किशन सिंह रावत निवासी ग्राम गेठिया पड़ाव ने थाना तल्लीताल पुलिस में लिखित शिकायत दी है कि गत 17 जून को व्हाट्सएप के माध्यम से उसे नौकरी दिए जाने का संदेश प्राप्त हुआ था। उसे कहा गया कि यूटयूब की वीडियो तथा चैनल को लाइक करने के रुपए दिए जाएंगे।
दूसरे ने 98,762 रुपए गँवाए (Nainital-Cyber Crime-Youth Cheated over 17Lakhs)
इस हेतु उसे टेलीग्राम एप डाउनलोड करने और उसमें एक ग्रुप से जुड़ने को कहा गया। इस एप के माध्यम से उसे जेमीनी नाम के ब्राउजर के माध्यम से क्रिप्टो शेयर खरीदने को कहा गया और उससे 98,762 रुपए की धोखाधड़ी की गयी। थाना तल्लीताल के प्रभारी रमेश बोहरा के अनुसार पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318-4 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और जांच की जा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Cyber Crime-Youth Cheated over 17Lakhs, Nainital News, Cyber Crime, Crime News, Cyber Fraud, In Nainital, youths were cheated of more than 17 lakhs in the name of investment in Genam Group, Genam Group, Nainital Cyber Fraud, WhatsApp Scam, Telegram Scam, Online Investment Fraud, Job Offer Scam, Crypto Fraud India, Trading App Scam, Youth Scammed Nainital, Cyber Crime Uttarakhand, Police FIR Nainital,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.