नवीन समाचार, देहरादून, 3 जुलाई 2025 (Sallu-Mastermind of Interstate gang Fake officer)। उत्तराखंड के देहरादून में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपित खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
वीडियो कॉल के जरिये आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर डराया, धमकाया और फिर ठगे 25 लाख
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने अप्रैल 2025 में शिकायत दी थी कि मार्च माह में एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। इसके बाद उसने बातचीत के दौरान आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर पीड़ित को डराया और बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक दबाव डाला। फिर वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर पीड़ित से कई बार ऑनलाइन रूपयों की मांग की और अंततः उससे लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की गई।
राजस्थान से आकर देहरादून में रह रहा था ठग, दो वर्षों से कर रहा था साइबर अपराध
जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि आरोपित सल्लू मूल रूप से राजस्थान का निवासी है, जो पिछले दो वर्षों से देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में निवास कर रहा था। वहां उसने स्थानीय लोगों को बहलाकर विभिन्न बैंकों में उनके नाम से खाते खुलवाए और उनके आधार पर सिम कार्ड भी लिए। बाद में वह इन खातों व दस्तावेजों को अपराध में प्रयोग करता था।
अब तक की जांच में सामने आया है कि सल्लू 30 से अधिक फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें या तो स्वयं प्रयोग करता था या आगे बेच देता था। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर किया जाता था।
रेलवे स्टेशन से गिरफ्तारी, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
एसटीएफ द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत सल्लू को देहरादून के रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से घटना में प्रयोग हुआ एक मोबाइल, आठ पासबुक, चार डेबिट कार्ड, दो सिम कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं शिकायतें, नेटवर्क का खुलासा जारी (Sallu-Mastermind of Interstate gang Fake officer)
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह अन्य लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाता व सिम कार्ड प्राप्त कर साइबर ठगी करता था। इन खातों में लाखों रुपयों का लेन-देन हुआ है। साथ ही इन खातों से जुड़ी शिकायतें देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं, जिनकी जानकारी के लिए संबंधित राज्यों की एसटीएफ से संपर्क किया गया है।
एसटीएफ अब इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। मामले की जांच आगे बढ़ रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Sallu-Mastermind of Interstate gang Fake officer, Cyber Crime Uttarakhand, Dehradun Fraud Arrest, Fake Crime Branch Officer, Online Fraud India)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














