वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी: सतर्कता से टला बड़ा अनर्थ

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 अप्रैल 2026 (Fire Incident in SSP Office Nainital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद मुख्यालय नैनीताल (Nainital) स्थित प्रशासनिक परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Police Superintendent) कार्यालय में अचानक हल्की आवाज के साथ दुर्गंध युक्त धुँवा उठने के साथ आग लग गई। व्यस्त कार्य समय के दौरान हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और विद्युत उपकरणों के रखरखाव पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। यद्यपि कार्यालय में उपस्थित कार्मिकों की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ के कारण एक बड़ी हो सक्ने वाली दुर्घटना (Accident) को समय रहते टाल दिया गया, जिससे राजकीय अभिलेखों और संपत्ति आदि को कोई क्षति नहीं पहुंची।

(Fire Incident in SSP Office Nainital)सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate Office) और जनपद न्यायालय (Civil Court) के अत्यंत समीप स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराह्न लगभग 12:15 बजे विद्युत मीटर (Electricity Meter) के समीप से जलने की दुर्गंध और चटकने की ध्वनियां सुनाई दीं। देखते ही देखते बिजली के तारों में अग्नि की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का वातावरण बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए और आग पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया।

अलबत्ता विभागीय सूत्र घटना को बेहद छोटा बता रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि मीटर के पास तारों का जाल सा बना होने के कारण यह घटना हुई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  युवक ने नैनी झील में लगाई छलांग, जिला चिकित्सालय में मरीजों की और गैस वितरण केंद्रों पर भारी भीड़, कूड़ा वाहनों से फैलती गंदगी पर प्रशासन सख्त...

तत्काल विद्युत आपूर्ति रोकी गई

घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग (Electricity Department) और अग्निशमन दल (Fire Brigade) को दी गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी (Officer) और विद्युत कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति (Power Supply) को रोक दिया गया। विद्युत विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच के उपरांत पाया कि मीटर के मुख्य तारों में ऊष्मीय प्रभाव के कारण परस्पर चिपकने से आग लगी होगी। क्षतिग्रस्त मीटर और जले हुए तारों को पृथक करने तथा व्यवस्था को पुनः सुचारू करने में लगभग एक घंटे का समय लगा, जिसके पश्चात आपूर्ति बहाल की जा सकी।

सरकारी भवनों में विद्युत सुरक्षा की नियमित समीक्षा और ‘फायर ऑडिट’ की आवश्यकता रेखांकित

विद्युत विभाग की प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण मीटर पर विद्युत भार (Electrical Load) का बढ़ना अथवा तारों के संयोजन (Joints) का ढीला होना माना जा रहा है। बताया गया है कि इससे पूर्व दिसंबर 2025 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास (SSP Residence) में भी इसी प्रकार की अग्नि दुर्घटना घटित हो चुकी है।

बार-बार होने वाली ये घटनाएं सरकारी भवनों में विद्युत सुरक्षा (Electrical Safety) की नियमित समीक्षा और ‘फायर ऑडिट’ (Fire Audit) की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं। विशेष रूप से उन कार्यालयों में जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सार्वजनिक सुरक्षा का उत्तरदायित्व होता है, वहां अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) के प्रति रंचमात्र भी ढिलाई घातक सिद्ध हो सकती है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पीएम मोदी के उद्घाटन से पूर्व एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन : परिवहन विभाग ने जारी की सुरक्षा नियमावली

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Fire Incident in SSP Office Nainital) :

Fire Incident in SSP Office Nainital, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, SSP Office Nainital Fire Accident, Short Circuit Incidents Government Offices, Electrical Safety Audit Uttarakhand, Nainital Police Headquarters Emergency, Fire Prevention Measures India, Electricity Department Response Time, Senior Superintendent Of Police Nainital, Administrative Complex Safety Issues, Disaster Mitigation Strategies Uttarakhand, Government Building Wiring Maintenance, #UttarakhandPolice #FireSafety #NainitalNews #ElectricalSafety #DisasterManagement #PublicAdministration #LawAndOrder #ShortCircuit #GovernmentOffice #EmergencyResponse

Leave a Reply