देशभर में लोन एप के जरिये 750 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड सीए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 7 जुलाई 2025 (CA-Mastermind of Rs 750 crore fraud through loan)उत्तराखंड राज्य की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने देशभर में लोन एप के जरिये 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया है, जब वह विदेश, विशेषकर थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। अभिषेक लंबे समय से फरार चल रहा था और इसके विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

चीनी नागरिकों के साथ बनाई शेल कंपनियां

750 करोड़ की ठगी फेक ट्रांजेक्शन का आरोपी ca अभिषेक अरेस्ट - Khabar  Sameeksha (ख़बर समीक्षा)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित अभिषेक अग्रवाल ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल यानी फर्जी कंपनियां बनाई थीं, जिनके माध्यम से उन्होंने फर्जी लोन एप बनाकर देशभर में सैकड़ों लोगों को ठगने की साजिश रची। अभिषेक का मुख्य सहयोगी गुरुग्राम निवासी अंकुर ढींगरा था, जिसे उत्तराखंड एसटीएफ वर्ष 2023 में गिरफ्तार कर चुकी है।

इन शेल कंपनियों में कई कंपनियों के सह निदेशक चीनी नागरिक हैं। इस गिरोह ने डिजिटल ऋण के नाम पर लाखों लोगों को आकर्षित किया और उनसे आवेदन शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क और ब्याज की राशि के नाम पर बड़ी धनराशि ठग ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगी से अर्जित धनराशि का एक बड़ा भाग हवाला के माध्यम से चीन भेजा गया।

2022 में हुआ था अभियोग दर्ज, लंबे समय से थी तलाश

इस संगठित साइबर ठगी मामले में 2022 में अभियोग दर्ज किया गया था। तभी से अभिषेक अग्रवाल फरार था। देश के विभिन्न हिस्सों से इस गिरोह के खिलाफ सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि लगातार तकनीकी निगरानी व खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप अभिषेक को एयरपोर्ट से पकड़ा गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला है ठगी का नेटवर्क (CA-Mastermind of Rs 750 crore fraud through loan)

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विदेश से भी सक्रिय सहभागिता रही है। विशेष रूप से चीन से जुड़ी शेल कंपनियों के माध्यम से यह आर्थिक अपराध अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और लाभार्थियों की भी जांच कर रही है।

एसटीएफ की टीम ने अभिषेक अग्रवाल को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए गहन जांच की जा रही है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (CA-Mastermind of Rs 750 crore fraud through loan, Loan App Scam India, CA Abhishek Agarwal Arrested, Uttarakhand STF Action)

Leave a Reply