उत्तराखंड के टिहरी में पुत्र पर मां की हत्या का आरोप, सिर पर प्रहार कर घटना को दिया अंजाम; तलाश में जुटी पुलिस

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

नवीन समाचार, नई टिहरी, 29 जुलाई 2026 (New Tehri-Son Murdered Mother)। टिहरी जनपद के जाखणीधार विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटी खास में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। यहां 53 वर्षीय महिला का शव उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। मृतका के भतीजे की शिकायत के आधार पर उनके पुत्र के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

ग्रामीणों को हुआ संदेह, घर के भीतर मिला शव

New Tehri-Son Murdered Mother Tehri Murder Case | Son Kills Mother Flees After Returning From Dubaiपुलिस के अनुसार डुग्गा देवी (गुड्डी) पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये।

पुत्र पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

Tehri Murder Case | Son Kills Mother Flees After Returning From Dubaiग्रामीणों ने घटना के लिए मृतका के 32 वर्षीय पुत्र अजय सिंह सजवाण पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण सजवाण की शिकायत के आधार पर अजय सिंह सजवाण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित घटना के बाद से फरार है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का वोडा केमिकल्स में चयन, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी चर्चा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

एक माह पहले गांव लौटा था

ग्राम प्रधान करण सिंह के अनुसार अजय सिंह सजवाण पहले विदेश के एक होटल में कार्य करता था। लगभग एक वर्ष पहले लौटने के बाद वह इंदौर के एक होटल में नौकरी कर रहा था, लेकिन करीब एक माह पहले नौकरी छोड़कर गांव वापस आ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था और जंगलों में भटकता रहता था।

परिवार के अन्य सदस्य गांव से बाहर

बताया गया कि आरोपित की पत्नी और दो बच्चे श्रीनगर में किराये के मकान में रहते हैं। उसका छोटा भाई दुबई में होटल में कार्यरत है, जबकि बहन का विवाह हो चुका है।

गिरफ्तारी के लिए गठित की गयीं पुलिस टीमें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गयी हैं। पुलिस, एसडीआरएफ तथा वन विभाग के सहयोग से संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रक्षा बंधन से पहले स्पीड पोस्ट के नियम बदले: राखी भेजने वालों को राहत, जानिए 1 अगस्त से क्या-क्या बदल जाएगा

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (New Tehri-Son Murdered Mother) :

<

p style=”text-align: justify;”> New Tehri-Son Murdered Mother, Tehri News, New Tehri Crime News, Tehri Murder Case, Koti Khas Village, Uttarakhand Crime News, Mother Murder Case, Tehri Police, Jakhnidhar Block, Uttarakhand Breaking News, Crime News Hindi, Tehri Latest News, SDRF Uttarakhand, Forest Department Search, Tehri Today, Uttarakhand News Today, Family Dispute News, Police Investigation, Navin Samachar, Tehri Garhwal News, #Tehri #Uttarakhand #CrimeNews #BreakingNews #Police #TehriGarhwal #HindiNews #NavinSamachar #UttarakhandNews #LatestNews

Leave a Reply