नवीन समाचार, लालकुआं, 12 अगस्त 2024 (Lalkuan-10 year old boy dies due to Snake Bite)। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के लालकुआं से एक दुःखद है। यहां सर्पदंश से एक 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई।
घर पर सो रहा था, इसी दौरान सांप ने काट लिया (Lalkuan-10 year old boy dies due to Snake Bite)
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में सांप के काटने से एक बालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले अतुल कुमार का 10 वर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सो रहा था, इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिवार को तब लगी जब देवराज को उठाने के लिए उसके पिता ने आवाज दी।
लेकिन काफी देर तक जब देवराज नहीं उठा, तो परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल लालकुआँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत से माता-पिता और परिजनों में शोक छा गया है। माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बालक के शव को हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया गया है और शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई। अगर बच्चे की मौत सर्पदंश से हुई है, तो परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (10 year old Boy, Death, Maut, Snake, Snake Bite, Lalkuan News,)
(Lalkuan-10 year old boy dies due to Snake Bite, Uttarakhand, Nainital, Lalkuan, Wild Conflict, 10 year old Boy, Death, Maut, Snake, Snake Bite, Lalkuan News,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.