नवीन समाचार, नैनीताल, 12 अगस्त 2024 (Nainital News Today12 August 2024 Navin Samachar)। बीएसएसवी यानी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की ए टीम ने डीएसए मैदान नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के द्वारा द नैनीताल बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित 76वीं एचएन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को खेले गये प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में बीएसएसवी-ए और पीपीजे दुर्गापुर को 2-0 से हरा दिया। मैच में मध्यांतर तक कोई गोल नहीं हुआ था, लेकिन मध्यांतर के बाद बीएसएसवी के लिये मोहित और निर्भय ने दो गोल कर मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट, जगदीश लोहनी, आनंद बिष्ट, मोहित लाल साह, बीएस मेहता, धर्मेंद्र शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, शैलेंद्र बर्गली, शैलेंद्र चौधरी, भूपल नयाल, विनोद साह, गोपी बोरा आदि उपस्थित रहे। रेफरी के रूप में प्रेम बिष्ट, भास्कर, अपूर्व बिष्ट, और चारू ने अपनी भूमिका निभाई। बताया गया कि सोमवार 13 अगस्त को दूसरा सेमीफाइनल सेंट जोसेफ कॉलेज और सनवाल स्कूल के बीच शाम 5 बजे खेला जाएगा और फाइनल मैच 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को होगाा।
नैनीताल में विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
नैनीताल। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को नैनीताल में विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली मल्लीताल से शुरू होकर मॉल रोड होते हुए सूचना विभाग के कार्यालय से वापस लौटी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बैनरों और विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
नैनीताल। नैनीताल जनपद में आजादी के महापर्व 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इस हेतु देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाने के निर्देश द्वारा दिए हैं। नैनीताल के अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान ने बताया कि इन निर्देशों के तहत नैनीताल जनपद में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों, ऑफिसों, और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
इस अवसर पर पूरे जनपद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, और संगठनों को आमंत्रित कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, तथा उनकी सहभागिता से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। श्री चौहान ने जनपदवासियों से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहभागिता करने की अपील भी की है।
डीएसबी परिसर नैनीताल में वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया दीक्षारंभ समारोह का आयोजन
नैनीताल। (Nainital News Today12 August 2024 Navin Samacha) कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल में सोमवार को वाणिज्य विभाग द्वारा नया प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत ने विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी और अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. रावत ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की भाषा और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. गोल्डी ने वाणिज्य विभाग में अपने अध्ययन के दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों को अपनी स्वरचित कविताओं से प्रेरित किया। संयोजक एवं वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और महत्त्व पर प्रकाश डाला।
आयोजन में डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, रितिशा शर्मा ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. चित्रा पांडे, कला संकायाध्यक्ष प्रो. पदम सिंह बिष्ट, कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. निर्मला ढैला, डॉ. शशि पांडे, डॉ. किरण तिवारी, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. गगन दीप होथी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. जीवन उपाध्याय, अंकिता आर्या, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. गौतम रावत, प्रीति राणा, पंकज भट्ट, प्राप्ति, सीएस जलाल,घनश्याम पालीवाल व बिशन आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता में सिमरन, मंतशा अहमद, रोशनी कठायत और प्राची भंडारी तथा निबंध प्रतियोगिता में भूमिका राणा, प्रदीप्ति वल्दिया, प्रिया भंडारी व कंचन बिष्ट को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिये गये।
इसी तरह व्यावसायिक मॉडल प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से करण सेतिया, पूजा, धीरज व प्रदीप्ति की टीम को प्रथम, निहारिका, संस्कृति, कृतिका व प्रियांशी को द्वितीय, सानिया, सुनीक्षा, कृतिका व प्रियांशी को तृतीय और राकेश पोद्दार, अपूर्वा, आराधना, जिज्ञासा, नैंसी व निहारिका की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए।
नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के सभागार में सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एवं नैनीताल नगर पालिका के प्रशासक केएन गोस्वामी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई में उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का प्रयास किया। बताया कि समस्याओं का समाधान यथासंभव आज ही अथवा माह के अंतिम सोमवार को समस्या के मौके पर जाकर संबंधित विभागों के माध्यम से कराया जाएगा।

इस दौरान आर्य समाज मंदिर के मंत्री केदार सिंह रावत ने तल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के देश के सबसे पहले आर्य समाज मंदिर होने और इससे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जुड़ाव को रेखांकित करते हुए इसके लिये तल्लीताल बाजार से बने पारंपरिक रास्ते पर अनाधिकृत अतिक्रमण किये जाने की समस्या रखी। इसी तरह एक महिला ने अपने घर में लगातार बारिश का पानी आने की समस्या बताते हुए कहा कि लंबे समय से उनके घर का मानचित्र स्वीकृत होने के लिये जिला विकास प्राधिकरण में लंबित है।
इसी तरह अन्य, उपस्थित अधिकारियों से कम संख्या में पहुंचे लोगों ने भी अपनी समस्या रखी। बैठक में लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्री सती व नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा, भाजपा नेता अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, पालिका के शिवराज नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी केंद्रीय पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 132वीं जयंती के अवसर पर पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत को पुष्पगुच्छ एवं ‘फोल्कलोर ऑफ उत्तराखंड’ पुस्तक भेंट कर और डॉ. रंगनाथन के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि डॉ. रंगनाथन के जन्मदिन को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में उन्हें “पुस्तकालय विज्ञान का जनक” भी कहा जाता है। उनके प्रमुख कार्यों में पुस्तकालय विज्ञान के पाँच नियम, कोलन वर्गीकरण, वर्गीकृत कैटलॉग कोड, और पुस्तकालय प्रबंधन के सिद्धांत इत्यादि शामिल हैं। वर्ष 1957 में भारत सरकार द्वारा डॉ. रंगनाथन को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान हेतु पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. युगल जोशी ने किया। इस अवसर पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, कार्यकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ललित तिवारी, प्रो. दिव्या जोशी, डॉ. रितेश साह, प्रो. नीलू लोधियाल व डॉ. उमंग ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एलडी उपाध्याय, हितेंद्र प्रसाद, राहुल शाह, मनोज कुमार, दीपा राणा, सोनी, हेम चंद्र, दीप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। (Nainital News Today12 August 2024 Navin Samachar)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital News Today12 August 2024 Navin Samachar, Uttarakhand, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital, Finalist of football tournament, e-addiction awareness rally, ‘Har Ghar Tiranga’ campaign, public hearing, convocation, commerce department, library day)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
