नवीन समाचार, टनकपुर, 9 जुलाई 2023। (Madad ki guhar) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के अंतर्गत बनबसा के निकटवर्ती ग्राम सभा देवीपुरा का मात्र 13 माह का एक मासूम दिव्यांश जोशी ब्लड कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में है, और एम्स ऋषिकेश में हर पल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी जान बचाने के लिए पिता रमेश जोशी के साथ हल्द्वानी के समाजसेवी हेमंत गौनिया ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
गौनिया ने बताया कि मासूम दिव्यांश के पिता रमेश जोशी जंगल किनारे कच्ची झोपड़ी में रहते हैं। दिव्यांश उनका इकलौता बेटा है। उसके इलाज में वह अब तक की अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर चुके हैं। अब उनके हाथ खाली हैं। हेमंत की कोशिशों से दिव्यांश के उपचार के लिए अब तक ₹1 लाख दस हजार रुपये दिव्यांश के पिता की खाते में जमा हो चुके हैं। अभी और रुपयों की जरूरत है।
हेमंत गोनिया ने आम लोगों से अपील (Madad ki guhar) की है कि मानवता के लिए उनका 1-1 रुपया भी मासूम की जान बचा सकता है। दिव्यांश के पिता रमेश चंद जोशी के बैंक खाते की जानकारी इस प्रकार है:
Ramesh Chandra Joshi
Bank of Baroda13620100003333
IFS CODE. BARB0BANBAS
दिव्याश के पिता रमेश चंद्र जोशी जी का गूगल पे वह मोबाइल नंबर 6395039048। अधिक जानकारी रमेश जोशी के मोबाइल नंबर 6395039048 तथा हेमंत गोनिया के मोबाइल नंबर 9897213226 से भी ली जा सकती है। गौनिया ने कहा है कि मासूम दिव्यांश मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन उसे शासन-प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।
यह भी पढ़ें : लीवर ट्रांसप्लांट के लिए मदद की गुहार (Madad ki guhar)
नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 जून 2023। (Madad ki guhar) ‘नवीन समाचार’ अक्सर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जरूरतमंदों की गुहार अपने पाठकों तक पहुंचाता रहता है। इसी कड़ी में आज रुड़की हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा निर्माता कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहे अंशुमान मिश्रा की गुहार प्रस्तुत है। देखें वीडियो:
अंशुमान पिछले डेढ़ वर्ष से लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और पिछले तीन माह से बिस्तर पर हैं। उनका उपचार साकेत दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। वहां के चिकित्सकों ने जल्द से जल्द लीवर ट्रांसप्लांट कराने का परामर्श देते हुए इसमें 22 लाख रुपए का खर्च बताया है।
अंशुमान ने बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट में से 10 लाख रुपए उत्तराखंड सरकार ने, 4 लाख रुपए उनकी कंपनी ने अपने सीएसआर फंड से और 3 लाख उनके अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल के प्रयासों से एकत्र हुई है। उन्होंने अपना जीवन बचाने के लिए जरूरी शेष करीब 5 लाख रुपयों के लिए उन्होंने आमजन से मदद की गुहार लगाई है।
सहयोग हेतु बैंक खाता विवरण निम्नलिखित है : Bank: Union Bank of India, KL Polytechnic, Roorkee. A/c No: 534902010045487. A/c holder : Anshuman Mishra (patient) IFSC code: UBIN0553492. गूगलपे/फ़ोनपे के माध्यम से सहयोग हेतु पीड़ित का नंबर 7518754444 है। आपश्री प्रतिष्ठित ‘मिलाप’ पर पीड़ित द्वारा आरंभ किए गए फंडरेजर पर भी सहयोग कर सकते हैं-http://m-lp.co/anshuman-1?utm_
(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।
- मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला 2 बच्चों की माँ का शव, भाई ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, छह वर्ष पहले हुई थी शादी
- 50 से 80 वर्ष के लोगों के लिए जीवनसाथी चुनने-विवाह करने का मौका, पहली बार देहरादून में आयोजित हो रहा जीवनसाथी सम्मेलन
- रामनगर में शादी के चार माह बाद ही 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, पति हिरासत में
- रेखा आर्य पति पर आरोप लगा अस्पताल में भर्ती, आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- हमेशा मंत्री नहीं रहोगी, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए
- महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा, लगातार तीन दिन का अवकाश
- कैंची धाम में सप्ताहांत के लिए नई यातायात योजना लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, दोपहिया पर कोई बात नहीं, नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो से डराने के मामले में सुनवाई
- देहरादून में 75 वर्षीय बुजुर्ग पर पार्किंग विवाद के बाद युवक के पेट में चोट, हमले का आरोप
- नैनीताल में लगातार दूसरे सप्ताहांत पर्यटकों की कमी, धरा रह गया पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्लान, पुलिस की प्रतिबंध घोषित करने की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, राज्य सरकार की छवि भी हो रही खराब
- बेटी के जन्म के बाद महिला सिपाही से मारपीट और गला दबाने की कोशिश! पति सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
- नैनीताल के आज के सभी प्रमुख समाचार एक साथ विस्तार से
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















