बिड़ला विद्या मंदिर में तीन दिवसीय कार्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक आइडीएटर कॉन्क्लेव, रामा मान्टेसरी में सिल्वर जुबली…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-मेयो कॉलेज अजमेर व सनबीम स्कूल लहरतारा की टीमें द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं
नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मई 2024 (Programmes at Birla Vidya Mandir-Rama Montessori)। नगर के श्रेष्ठतम विद्यालयों में शामिल बिड़ला विद्या मंदिर में तीन दिवसीय कार्बेट-पंत-पियर्स वार्षिक आइडीएटर कॉन्क्लेव-2024 का आयोजन किया गया।

नैनीतालः बिड़ला विद्या मंदिर में आयोजित कॉन्क्लेव का समापन | Udaipur Kiran  Hindiगुरुवार को इस कॉन्क्लेव में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किये गए और पुरस्कार वितरित किये गए। इस वर्ष के कॉन्क्लेव की विजेता मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड नई दिल्ली की टीम, द्वितीय स्थान पर मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर एवं एवं तृतीय स्थान पर सनबीम स्कूल लहरतारा की टीम रहीं।

आयोजक बिड़ला विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और पुरस्कार प्रदान किये। साथ ही उन्होंने प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया जिनके कारण कॉन्क्लेव सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित 13 विद्यालयों से आये लगभग 115 विद्यार्थियों ने, आयोजित की गयी अनेक प्रतियोगिता में भाग लिया।

गौरतलब है कि आज समापन समारोह के दिन आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले में मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली ने प्रथम, सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी ने द्वितीय एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा व द इंडियन स्कूल नई दिल्ली तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश मोलाशी, प्रधानाध्यापक अजय शर्मा, शिक्षक दीपक कुमार पांडे, जतिन ग्रोवर, ब्रजेश पांडेय एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। (Programmes at Birla Vidya Mandir-Rama Montessori)

रामा मान्टेसरी में मनायी गयी सिल्वर जुबली (Programmes at Birla Vidya Mandir-Rama Montessori)

Rama Montesorieनैनीताल। नगर के रामा मान्टेसरी स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिल्वर जुबली यानी पच्चीसवाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने मुख्य अतिथि आशा शर्मा व मुन्नी तिवारी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलू एल्हेन्स ने भूतपूर्व एवं कार्यरत अध्यापिकाओं व छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ केक काट कर किया गया। इस दौरान अपने क्षेत्रों में काफी उन्नति कर रहे विद्यालय के पूर्व छात्रों की उपलब्धियां भी बतायी गयीं। (Programmes at Birla Vidya Mandir-Rama Montessori)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Programmes at Birla Vidya Mandir-Rama Montessori)

Leave a Reply