भीमताल में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपित गिरफ्तार, एक सप्ताह बाद किशोरी भी बरामद, नेपाल ले जाने की थी कोशिश !

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026 (Accused Arrested luring Minor Girl)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद के भीमताल (Bhimtal) क्षेत्र में पिछले सप्ताह एक नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पोक्सो अधिनियम (POCSO Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं की वृद्धि की गयी है। पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से मिली सफलता

(Accused Arrested luring Minor Girl) नवीन समाचार नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लंबित अभियोगों के त्वरित अनावरण और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी। पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को कोतवाली भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग में ग्राम बानना धूरा निवासी 21 वर्षीय दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक पुत्र कैलाश चन्द्र पलडिया पर एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सीसीटीवी फुटेजों का परीक्षण किया तथा आरोपित और किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित किशोरी को लेकर बनबसा (Banbasa) के रास्ते नेपाल भाग सकता है। इसके बाद बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चंपावत का सहयोग भी लिया गया।

गौलापार क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना पर गौलापार खेड़ा चौकी क्षेत्र के पास से नामजद आरोपित दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ नाबालिग किशोरी भी सकुशल बरामद हुई। महिला उप निरीक्षक बबीता ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(ञ)(2)/6 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की। इसके बाद आरोपित का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बेटी को छोड़ गाँव गए थे मां-बाप, लौटे तो पेट दर्द से परेशान मिली; 10 साल की बच्ची की मौत 

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह तथा आरक्षी ललित आगरी शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Accused Arrested luring Minor Girl) :

Accused Arrested luring Minor Girl, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Bhimtal Police Action, Minor Girl Rescued Uttarakhand, POCSO Act Case Uttarakhand, Kidnapping Case Bhimtal, Nainital Crime News, Anti Human Trafficking Unit Nainital, Police Investigation Nainital, Bhimtal Minor Girl Recovery, BNS Crime News India, Bhimtal Local News, Women Safety Uttarakhand, Crime And Law News India, #Nainital #Bhimtal #POCSO #CrimeNews #PoliceAction #MinorGirl #UttarakhandNews #WomenSafety #KidnappingCase #LocalNews #Nainital #Bhimtal #POCSO #CrimeNews #PoliceAction #MinorGirl #UttarakhandNews #WomenSafety

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  महाराष्ट्र की 76 वर्षीय बूढ़ी महिला के नेतृत्व में चल रहा था शातिर गिरोह, दुकानदारों को बातों में उलझाकर उड़ा लेते थे सोने के आभूषण

Leave a Reply