नवीन समाचार, देहरादून, 7 मार्च 2026 (Dehradun-Bloody Fight Between Lovers)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के क्लेमेनटाउन (Clementown) थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद हिंसक घटना में बदल गया। आपसी कहासुनी के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए दून चिकित्सालय (Doon Hospital) भेजा गया है और घटना के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मामूली विवाद बढ़कर हिंसक घटना में बदला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक और युवती क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान (Private University Clementown) में एमसीए (MCA) प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। दोनों ओगल भट्ठा (Ogal Bhatta Area) के पास अलग-अलग निजी छात्रावासों में रहते हैं।
बताया गया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।
एक-दूसरे पर चाकू से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान युवती ने पहले युवक पर चाकू से वार किया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और युवक ने भी युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस (Ambulance Service) को सूचना दी। सूचना मिलने पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को चिकित्सालय भेजा।
प्रेम संबंध को लेकर विवाद की आशंका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक को युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना घटित हो गयी।
घायल युवक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर (Raipur Dehradun) क्षेत्र की रहने वाली है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
देहरादून के पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार (Pramod Kumar) ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायल विद्यार्थी एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और उनके बीच पहले से परिचय था।
पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा है और आसपास के विद्यार्थियों से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dehradun-Bloody Fight Between Lovers) :
Dehradun-Bloody Fight Between Lovers, Dehradun University Student Knife Fight Case, Clementown Campus Violence Investigation Uttarakhand, Student Dispute Crime Case Dehradun Police Action, Youth Relationship Conflict Crime News India, Campus Safety Concerns Private Universities Uttarakhand, Dehradun Police Investigation Student Assault Case, Law And Order Issue In University Campuses India, Student Violence Incident Clementown Dehradun News, Crime Investigation Youth Conflict Uttarakhand, Campus Security And Student Safety Policy India, #CampusSafety #LawAndOrder #YouthIssues #PublicSafety #CrimeInvestigation
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।