नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मार्च 2026 (Bhimta-Naukuchiatal Lake Developement)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद की प्रमुख झीलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार ने लगभग 46 करोड़ रुपये की योजनाओं की समीक्षा की है। आवास विभाग (Housing Department Uttarakhand) के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार (Dr R Rajesh Kumar) ने ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर भीमताल (Bhimtal Lake), नौकुचियाताल (Naukuchiatal Lake) और कमलताल (Kamal Tal) झील से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति का परीक्षण किया। बैठक में नैनीताल के जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन रयाल (Dr Lalit Mohan Ryal) आभासी माध्यम से शामिल हुए।
भीमताल झील के आसपास विकसित होंगी नई पर्यटन सुविधाएं
बैठक में भीमताल झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2567.49 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित योजना के अंतर्गत झील के चारों ओर पाथवे (Pathway) का निर्माण किया जाएगा।
इसके साथ ही सुभाष पार्क (Subhash Park) और दीनदयाल पार्क (Deendayal Park) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। योजना में लगभग 40 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग, लैंडस्केपिंग, बैठने के लिए खुले क्षेत्र, बच्चों के खेलने के लिए स्थान और विद्युत व्यवस्था विकसित करने का भी प्रस्ताव शामिल है।
नौकुचियाताल और कमलताल झीलों के लिए अलग विकास योजना
बैठक में नौकुचियाताल और कमलताल झीलों के पुनर्विकास की योजना की भी समीक्षा की गयी। अधिकारियों के अनुसार लगभग 2097.02 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित योजना के अंतर्गत नौकुचियाताल झील के चारों ओर लगभग 2089 मीटर लंबा पाथवे बनाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त चार गजीबो (Gazebo), एक सेल्फी प्वाइंट (Selfie Point), पार्किंग सुविधा, बोटिंग स्टैंड (Boating Stand), लैंडस्केपिंग, उद्यानिकी कार्य, बच्चों के लिए खेल उपकरण और प्रकाश व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव है। इन कार्यों से झील क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
झीलें राज्य की प्राकृतिक धरोहर, समयसीमा में पूरा हो कार्य
बैठक में डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि नैनीताल जनपद की झीलें उत्तराखंड की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिल सके।
बैठक में आवास विभाग के उप सचिव रजनीश जैन (Rajnish Jain), वित्त विभाग के अनुसचिव गौरीशंकर जोशी (Gaurishankar Joshi) और राज्य सरकार के विशेष सलाहकार जीपी पंत (GP Pant) भी उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bhimta-Naukuchiatal Lake Developement) :
Bhimta-Naukuchiatal Lake Developement, Bhimtal Lake Redevelopment Project Uttarakhand, Naukuchiatal Lake Beautification Tourism Development Plan, Nainital District Lake Conservation Government Project, Uttarakhand Tourism Infrastructure Development Lakes, Kamal Tal Lake Development Plan Nainital, Government Review Meeting On Lake Projects Uttarakhand, Sustainable Tourism Development Nainital Lakes Region, Public Infrastructure And Tourism Policy Uttarakhand, Nainital District Lakefront Development Plan, Uttarakhand Government Lake Beautification Project, #TourismDevelopment #UrbanPlanning #LakeConservation #PublicInfrastructure #Governance
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
