WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

मदरसे के कारियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भ ठहरा, गर्भ गिराने को खाई दवा से हालत बिगड़ी…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 29 मार्च 2024 (Madrasa staff Gang-Raped woman-Became Pregnant)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के थाना सहसपुर में मदरसे के तीन कारिंदों पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। सामूहिक दुष्कर्म से महिला का गर्भ ठहर गया। गर्भ गिराने के लिये महिला ने कोई दवा खाई। इससे महिला की हालत बिगड़ गयी। इस मामले में मदरसे के कारी अली, बुर्हान व रुमान के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(Madrasa staff Gang-Raped woman-Became Pregnant)पुलिस को दी तहरीर के अनुसार 19 जनवरी को सभावाला क्षेत्र के माजरी मदरसे में कारी के पद पर कार्यरत अली, बुर्हान व रुमान ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गर्भ ठहर गया। जिसको गिराने के लिए कोई दवा खाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

अभी भी चल रहा है पीड़िता का उपचार (Madrasa staff Gang-Raped woman-Became Pregnant)

वर्तमान में पीड़िता का देहरादून के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी राजेश असवाल ने बताया कि तीनों आरोपित फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। (Madrasa staff Gang-Raped woman-Became Pregnant)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Madrasa staff Gang-Raped woman-Became Pregnant)

Leave a Reply