नवीन समाचार, देहरादून, 8 जून 2023। (Mahila ne upload ki porn video) सोशल मीडिया के दौर में समाज एक नई गंदगी की ओर जा रहा है। राज्य में नित ऐसे मामले आ रहे हैं जो सोचने पर विवश कर रहे हैं।
अब सहसपुर की एक शादीशुदा महिला द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नाबालिग की अश्लील वीडियो डालने का मामला पकड़ में आया है। मामला संज्ञान में आने पर महिला का परिवार स्तब्ध और पुलिस दंग है कि उसे ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी थी। बहरहाल, पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी महिला हादी हसन पत्नी सरीफ निवासी रामपुर खुर्द पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाबालिग का अश्लील व आपत्तिजनक वीडियो डाला है। सहसपुर पुलिस ने इस मामले में स्वतः सज्ञान लेते हुए थाना सहसपुर के एसएसआई प्रमोद कुमार की तहरीर पर आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में महिला के खिलाफ विकासनगर के थाना प्रभारी संजय कुमार को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले के विवेचक विकासनगर कोतवाली के थाना प्रभारी संजय कुमार ने जांच शुरु कर दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- कौन हैं दिनेश आर्य? जिनको भाजपा ने बनाया उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार, कुमाऊं से लंबे समय बाद बने राज्यसभा के लिए भाजपा का चेहरा
- पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने का आरोप, शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गए; 12 घंटे में दोनों गिरफ्तार
- बनबसा में धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: युवाओं के लिए ₹200 करोड़, चिकित्सकों के लिए बढ़ा मानदेय, निजी विश्वविद्यालयों की जमीन की शर्त बदली
- Breaking News : कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, मृतक की हुई शिनाख्त
- नैनीताल में 4 अक्टूबर को शाम 4 से रात 10 बजे तक काठगोदाम से पहाड़ की ओर यातायात बंद; 35,000 से अधिक वाहन पहुंचे, जानें वैकल्पिक मार्ग
- मोबाइल हैक कर एक लाख रुपये उड़ाये, शेरवुड कॉलेज की तैराकी प्रतियोगिता, निकली ‘गुलाबी रैली’, वन्य प्राणी सप्ताह पर कार्यक्रम व महिला वॉलीबॉल टीम का चयन
- How to grow rich : धनी बनना चाहते हैं तो जानें बाबा नीब करौरी द्वारा बताए धनी बनने के 3 उपाय
- उत्तराखंड में शुरू हुई भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची में शामिल होने की मांग, जानें इसके ऐतिहासिक संदर्भ और इससे उत्तराखंड को क्या लाभ मिलेंगे ?
- Hill Station घुमाने के बहाने लाए नाबालिग लड़की से करा रहे थे देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़; छह गिरफ्तार
- उत्तराखंड में SIR के बाद 8.01 लाख मतदाता कम, 1.29 लाख नए नाम जुड़े; 2022 के मुकाबले भी लगभग 10 फीसदी घटा मतदाता आधार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
