नवीन समाचार, देहरादून, 2 जून 2023। (Mantri par hamla, hamlavar ki pitai) उत्तराखंड में एक बार फिर एक कैबिनेट मंत्री पर हमले के प्रयास और फिर उपस्थित लोगों के द्वारा मंत्री के समक्ष हमलावर युवक की पिटाई की घटना दोहराई गई है। पिछले दिनों मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ऐसी एक घटना के कारण विवादों में रहे थे, अब मंत्री गणेश जोशी के साथ ऐसी घटना हुई है। इस मामले के भी आने वाले समय में तूल पकड़ने की पूरी संभावना है।
प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी एवं आरोपों के अनुसार देहरादून गढ़ी कैंट के डाकरा बाजार में एक सिरफिरा युवक कई दुकानों में घुसकर सामान उठा रहा था। उसने कई लोगों के साथ मारपीट के साथ ही अपनी दुकान पर बैठे कई दुकानदारों पर भी हमला किया। आरोप है कि इस दौरान उसने एक दुकान में घुसकर एक युवक पर चाकू से भी वार किया। आरोप है कि वह धार्मिक नारेबाजी भी कर रहा था।
इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के लिए डाकरा जाते हुए वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने भी अपनी गाड़ी रोकी। इस पर सिरफिरे युवक ने उनका भी कुर्ता पकड़कर खींच लिया। उसने मंत्री की ओर काले रंग की टोपी भी फेंकी। इस दौरान युवक के चेहरे पर लगा खून गणेश जोशी के कपड़ों पर भी लगा।
उसे मंत्री के बेहद करीब देखकर समर्थकों व मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और मंत्री के सामने ही युवक की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना देकर पुलिस के मौके पर पहुंचने तक उसे दबोचकर काबू में रखा गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। जिसके बाद युवक को कैंट थाने लाया गया। कैंट कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम इमरान बताया है। वह बिजनौर उत्तर प्र्रदेश का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- Breaking News : धामी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, देखें कौन बने मंत्री, 4 साल बाद पूरी टीम के साथ चुनावी तैयारी की ओर बढ़ेगी सरकार
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल जनपद के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जारी…
- कुमाऊं से एकमात्र कैड़ा बने मंत्री, छात्र-पंचायत, राज्य आंदोलन, कॉंग्रेस की राजनीति और 4 वर्ष पहले की नाराजगी से कैबिनेट तक का सफर
- 7 गुना तक बढ़ सकती है ईपीएफ पेंशन ! संसद समिति की सिफारिश से लाखों पेंशनधारकों को जगी बड़ी उम्मीद
- ईरान-इजरायल तनाव के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर के पार होने से प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा…
- नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और बालिग होने के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाइरल कर विवाह तुड़वाया, कसा विधिक शिकंजा
- धामी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा सरकार में ‘कांग्रेस पृष्ठभूमि’ वाले नेताओं का बहुमत, क्षेत्रीय-जातीय असंतुलन पर भी चर्चा
- कोटद्वार विवाद प्रकरण में उच्च न्यायालय सख्त, मोहम्मद दीपक को नहीं मिली राहत, याचिका न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग !
- मल्लीताल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो युवक घायल…
- लगातार दूसरे दिन बारिश से नैनीताल में लौटी ठंड, पत्रकार को मातृशोक, साथ ही राजनीति, शिक्षा और जनजीवन से जुड़े नैनीताल के आज के चुनिंदा समाचार एक साथ
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
