नैनीताल के युवक के आधार कार्ड में दर्ज मिला किसी मुस्लिम का नाम-पता, नैना पीक ट्रेकिंग में पर्यटक गंभीर घायल, पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में दो और आरोपित हिरासत में, तीन वाहन सीज,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

आधार कार्ड में नैनीताल के युवक का नाम-फोटो सही, लेकिन दर्ज मिला पुणे निवासी का पता, दुरुपयोग की आशंका से शिकायत

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जुलाई 2026 (Nainital Law and Order News 2 July 2026)। नगर के स्टोनले कंपाउंड निवासी एक युवक के आधार कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का पता दर्ज मिलने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड में नाम, फोटो, मोबाइल नंबर और आधार संख्या युवक की होने के बावजूद पते में महाराष्ट्र के पुणे निवासी व्यक्ति का विवरण दर्ज होने से दुरुपयोग की आशंका पैदा हो गई है। पीड़ित ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच का आश्वासन दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल की युवती से यूपी के युवक ने किया दुष्कर्म ! चार लोगों पर गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज

Nainital Law and Order News 2 July 2026प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टोनले कंपाउंड निवासी हरीश रावत यूनियन बैंक खाते की केवाईसी कराने के लिए आधार सुविधा केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान आधार कार्ड डाउनलोड करने पर उसमें उनके नाम के साथ सैयद सुलतान सैयद महबूब निवासी रामनगर रामकेड़ी, हैदरपुर, पुणे (महाराष्ट्र) का पता दर्ज मिला। जबकि आधार कार्ड पर फोटो, मोबाइल नंबर और आधार संख्या हरीश रावत की ही है। हरीश रावत ने आशंका जताई है कि उनके आधार कार्ड अथवा मोबाइल नंबर का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जून 2025 में भी मल्लीताल के बड़ा बाजार क्षेत्र में फर्जी पते का उपयोग कर आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में स्थानीय निवासी अमित लाल साह की शिकायत पर मल्लीताल पुलिस ने धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत के अनुसार मकान संख्या-21, बड़ा बाजार के पते का उपयोग कर अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान ने वर्ष 2015 में आधार कार्ड बनवाया था और उसका विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों में उपयोग भी किया जा रहा था, जबकि उसका उस पते अथवा परिवार से कोई संबंध नहीं था।

नैना पीक ट्रेकिंग के दौरान राजस्थान का पर्यटक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नैना पीक ट्रेकिंग के दौरान राजस्थान का एक पर्यटक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने राहत कार्य चलाकर घायल पर्यटक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार नागौर (राजस्थान) निवासी 20 वर्षीय प्रदीप अपने चार साथियों के साथ नैना पीक ट्रेकिंग पर गया था। इसी दौरान रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना 112 के माध्यम से मिलने पर मल्लीताल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को तत्काल राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. शाहिल कुमार ने बताया कि प्रदीप के पैर में फ्रैक्चर पाया गया है तथा गहरी चोट के कारण टांके भी लगाए गए हैं। उन्होंने बरसात के मौसम में ट्रेकिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में सक्रिय हुआ मानसून, नैनीताल में लगातार वर्षा से मौसम सुहावना, लौटा सुकून

पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में दो और आरोपित हिरासत में, संख्या बढ़कर पांच हुई

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में यातायात ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपितों को हिरासत में लिया है। अब तक इस मामले में कुल पांच आरोपितों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस कर्मी की तहरीर के आधार पर कुबेर जीना, हर्षित जीना, कौशल जीना, मनीष खाती, हिमांशु बिष्ट समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पहले कौशल जीना, मनीष खाती और हर्षित जीना को हिरासत में लिया गया था। अब पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए दोगड़ा निवासी निखिल चमियाल और राहुल रमोला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को नोटिस तामील करने की प्रक्रिया जारी है।

नशे में वाहन चलाने और नियम उल्लंघन पर तीन वाहन सीज

नैनीताल। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई तल्लीताल और ज्योलीकोट क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान तल्लीताल क्षेत्र में वाहन संख्या यूके-18 डब्ल्यू-5152 के चालक बाजपुर निवासी अरविंद कुमार तथा ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन संख्या यूके-01 टीए-3304 के चालक नीरज रौतेला शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।

दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर दिए गए। इसके अतिरिक्त तल्लीताल क्षेत्र में यूपी-34 बीके-6603 नंबर के निजी पंजीकरण वाले वाहन का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर सुल्तानपुर निवासी शोएब हाशमी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और वाहन सीज कर दिया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के सामने खुली कांग्रेस की गुटबाजी, लगे विधायक मुर्दाबाद के नारे, जिला महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी भंग

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Law and Order News 2 July 2026) :

Nainital Law and Order News 2 July 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Aadhaar Card Case, Identity Fraud Alert, Harish Rawat Nainital, Naina Peak Trekking, Tourist Accident Nainital, Nainital Police News, Traffic Police Action, Drink And Drive Case, Road Safety Campaign, Crime News Nainital, Police Assault Case, Cyber Fraud Awareness, Public Safety News, Aadhaar Address Mismatch Case Nainital, Naina Peak Tourist Rescue Operation, Police Assault Investigation Nainital, Drink And Drive Action Uttarakhand, Traffic Rule Violation Crackdown, #NainitalNews #UttarakhandNews #AadhaarCard #IdentityFraud #NainaPeak #TouristSafety #NainitalPolice #RoadSafety #TrafficAction #NavinSamachar

Leave a Reply