नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2023। (Nainital men hatya) नगर में एक वृद्ध महिला एवं उनके बेटे व पोते के साथ उन्हीं के घर में रहने वाले युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली मल्लीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनी देवी उर्फ धना देवी पत्नी जगदीश लाल निवासी हंस निवास मल्लीताल नैनीताल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्ही के भवन में रहने वाले 30 वर्षीय प्रकाश उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र दिनेश लाल व 25 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गौरी पुत्र दिनेश लाल ने रात्रि में उनके व उनके पोते के साथ मारपीट की। इस पर उनका पुत्र संजय लाल बीच-बचाव के लिए आया तो दोनों आरोपितों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। इससे वह बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस पर थाना मल्लीताल में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 व 323 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को सोंपी गयी। आगे वरिष्ठ पुलिस महोदय द्वारा दिए गए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेशों पर उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व वरिष्ठ आरक्षी अवधेश शर्मा की टीम ने दोनो आरोपितों को उनके घर हंस निवास से गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विवेचनाधिकारी अविनाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित एवं आरोपित एक ही परिवार के हैं और एक ही तीन मंजिला भवन में ऊपर-नीचे की मंजिल में रहते हैं। उनमें पहले से ही मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए गैर इरादतन हत्या की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- रुद्रपुर में देवर संग मेला गई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में देवर ही मास्टरमाइंड ! 2 आरोपितों सहित गिरफ्तार, एक ने विषपान किया….
- हाईकोर्ट के दु*ष्कर्म से संबंधित तीन अहम फैसले: नैनीताल के मामले में ठेकेदार की जमानत अर्जी खारिज, एक मामले में सजा निलंबित, दूसरे में 10 वर्ष का कारावास
- 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया, दुष्कर्म की आशंका में पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज
- पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए आवेदन शुरू, स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण अवसर
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव : गुप्ता, शर्मा, जोशी के बाद बहुगुणा, कुमार और राजबीर ने भी प्राप्त किया जीत का कोटा
- नैनीताल अपडेट : राज्य आंदोलनकारी कमल नेगी का निधन, ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, फागोत्सव-2026, संघर्ष से सफलता, कुमाऊं विवि को नया दायित्व व डीएसबी में नए दायित्व
- चयन प्रक्रिया में आरक्षण का दावा नहीं किया तो बाद में नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ, उच्च न्यायालय का राज्य आंदोलनकारी आरक्षण मामले में दूरगामी फैसला
- गैरसैंण सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाये प्रश्न, इधर नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में राकेश गुप्ता निर्वाचित, कई दावेदार जीत के करीब, कई मुकाबले से बाहर भी
- अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर कार खाई में गिरी, 11 माह के मासूम व विवाहिता सहित तीन की मृत्यु, पांच घायल
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
