नवीन समाचार, नैनीताल, 6 जून 2023। (Research on Vedic temple and Hill archeology) नैनीताल जनपद के भवाली निवासी शोध छात्र अर्जुन पुरोहित ने उत्तराखंड के वैदिक काल के प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के मंदिरों एवं पहाड़ की की अति समृद्ध वास्तु एवं शिल्प कला के विशिष्ट विषय पर शोध उपाधि प्राप्त की है। उन्हें ‘एप्लाइड वैदिक आर्किटेक्चर इन हिंदू टेम्पल्स एंड हिल आर्किटेक्चर’ विषय पर उनके शोध के लिए पीएचडी की डिग्री प्राप्त हुई है। इस विषय पर अर्जुन का शोध पत्र भी प्रकाशित हुआ है।

चूंकि उत्तराखंड सदियों बदरीनाथ, केदारनाथ व जागेश्वर जैसे पुराने प्राचीन मंदिरों व उनके शिल्प के लिए भी जाना जाता है। फिर भी अब तक इन प्राचीन मंदिरों पर कोई शोध प्रकाश में नहीं आया है। अब राज्य के इस महत्वपूर्ण पर वर्षों के गंभीर शोध के उपरांत उन्हें यह शोध उपाधि मिली है। लिहाजा इसे भविष्य के लिहाज से भी बड़ा कार्य माना जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि मूलतः दिल्ली निवासी अर्जुन की माता डॉ. आभा पुरोहित भी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र की प्राचीन व समृद्ध वास्तुकला में पीएचडी की डिग्री प्राप्त हैं और भवाली में कंस्टक्शन कंपनी चलाती है। अर्जुन ने जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ व आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं दिल्ली से पढ़ाई की है। वह कुमाऊं विवि एवं नैनीताल की शीला माउंट टीम से क्रिकेट भी खेलते रहे हैं।
अर्जुन ने अपना शोध समग्र स्वास्थ्य, वास्तु और सहित पूरक और वैकल्पिक चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान और आध्यात्मिकता, मूल अनुसंधान और अध्ययन के क्षेत्र में काम कर रहे 1983 में पंजीकृत और स्थापित तथा संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक तौर पर पंजीकृत मुंबई की अखिल भारतीय शाह बेहराम बाग सोसाइटी और जोरोस्टियन कॉलेज के द्वारा गत दिवस वैकल्पिक चिकित्सा, विज्ञान और आध्यात्मिकता की 37वीं विश्व कांग्रेस के वार्षिक पुरस्कार और दीक्षांत समारोह में प्राप्त की है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में एवं उनके परिचितों में खुशी का माहौल है। बताया गया है कि यह संस्था इससे पूर्प पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री मरहूम डॉ. बेनजीर भुट्टो व प्रख्यात भविष्यवेत्ता व ज्योतिषी स्वर्गीय गणेश बेजन दारूवाला व टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख रतन टाटा जैसी हस्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर चुकी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- ऋषभ पंत लगातार दूसरे वर्ष उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता बने, ₹23.84 करोड़ आयकर किया जमा
- सेक्स रैकेट मामले का वांछित गिरफ्तार, न्यायालय में फर्जी जमानतनामा, पर्यटकों ने रेस्टोरेंट के काउंटर से मोबाइल चुराया व बाईपास पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित
- रुड़की में मौसा पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भावस्था के बाद सामने आया मामला
- 11 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण: 5 को नोटिस, 2 पर जुर्माना, 2 के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति, केवल 2 सही
- उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, साधारण स्नातक भी 4 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
- दीदी का देवर हुआ दीवाना पर शादी से कर दिया इनकार, प्रेमिका ने कोतवाली के गेट पर युवक की चप्पलों से की पिटाई…
- अपराजिता, जो हर रोग को पराजित कर सकता है, जानिए किन रोगों में होता है लाभदायक, साथ ही वायरल दावों की सच्चाई तथा वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
- पंत पार्क क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, प्रशासनिक वाहनों पर भी उठ रहे प्रश्न, खाद्य सुरक्षा मानकों के कड़ाई के निर्देश और नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण उत्पादन इकाई का शुभारंभ,
- जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचा जेल जा चुका निलंबित सिपाही, छात्र आंदोलन में दिया भाषण, पुलिस ने बताई सिपाही की सच्चाई
- हाईकोर्ट के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में उतरी कांग्रेस, दर्जा राज्यमंत्री ने काहा-जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए, हुआ अभिनंदन, विद्यालय की जर्जर हालत पर जताई गई नाराजगी
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















