नवीन समाचार, नैनीताल, 5 जून 2023। (College management par arop) शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव के दौरान एक बच्चे के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने विद्यालय की एक मेट्रन पर बच्चे के साथ मारपीट का आरोप लगाया और बिना विद्यालय की पर्ची के विद्यालय से बच्चे को गेट के बाहर ले जाने का प्रयास किया। इस पर गेट के गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया तो बच्चे की मां ने हंगामा कर दिया।
बाद में बच्चे की मां ने थाना तल्लीताल पहुंचकर विद्यालय की मेट्रन व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, मेट्रन व एक अन्य कर्मी के विरुद्ध के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। उधर विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों से इंकार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीए फ्लैट कालकाजी दिल्ली निवासी अर्चना गौड़ ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनका 10 वर्षीय पुत्र नमन गौड़ नैनीताल के प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। उसे इसी वर्ष मार्च माह में विद्यालय में भर्ती कराया गया है।
आरोप लगाया कि विद्यालय की एक महिलार्व मेट्रन ने उसे बेदर्दी से पीटा व जान से मारने की धमकी भी दी। विद्यालय के वार्षिकोत्सव के मौके पर बच्चे ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इस पर उन्होंने संबंधित मेट्रन से बात की तो उनसे भी अभद्रता की गई। प्रधानाचार्य ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें गेट से बाहर आने पर भी रोका गया। पुलिस को सूचना देने के बाद वह विद्यालय से बाहर निकल पाए।
शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की की धारा 323, 341, और 506 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई संदीप नेगी को सौंपी गई है। उधर विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चा इसी वर्ष विद्यालय में आ रहा है, और यहां शुरू से सहज महसूस नहीं कर रहा है। इसलिए उसके परिजन बच्चे को यहां से ले जाना और फीस वापस चाहते हैं। इसलिए विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दो दिन आनंद लेने के बाद आखिरी दिन उन्होंने झूठे आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- शादी के 20 वर्ष बाद डॉक्टर पति बीमार पत्नी को विष देकर मार डाला, पांच माह बाद गिरफ्तार
- Breaking News : नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, में समय सीमा उल्लंघन पर आयोजकों पर अभियोग, एसएसपी ने दिया सख्त संदेश
- शादी के आठ वर्ष बाद तीन बच्चों की मां दो बेटों सहित लापता, पति ने बड़े जीजा पर लगाया साथ ले जाने का आरोप
- हरिद्वार: शहजाद बने शंकर और रजिया बनी सावित्री; एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म
- ममेरी बहन से विवाह करने वाले युवक की सरे बाज़ार हत्या, मामा ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
- परिजनों से नाराज युवक जान देने पहुंचा मसूरी, पुलिस ने खाई से निकालकर बचाई जान
- पोस्टमैन के कमरे में बोरियों में मिले आधार और पैन कार्ड, डाक वितरण में बड़ी लापरवाही उजागर
- नैनीताल में उमड़ी सीजन की सबसे बड़ी भीड़, कई सैलानी खुले में और वाहनों को सड़क किनारे खड़े कररात बिताने को मजबूर
- पुलिस से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज, फोल्डिंग नंबर प्लेट वाली बाइक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज व कैंची धाम में सीपीयू कर्मियों ने नकदी और आभूषणों से भरा पर्स लौटाया
- दिल्ली से घर लौट रहे युवक की राह में काल बन गयी टांडा जंगल की सड़क, नैनीताल के परिवार का सहारा छिना
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
