-अप्रैल माह से मई 15 के बीच की गयी थीं चोरी, दो दिन पूर्व दर्ज हुए थे अभियोग
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Nainital Police Caught 2Thieves with 9Motorcycle)। नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरियों के चार अभियोगों का अनावरण करते हुए चोरी की गई नौ मोटरसाइकिलें बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इस सफलता पर पुलिस टीम को अपनी ओर से अनुमन्य ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि चोटी की घटनाएं अप्रैल माह और 15 मई की हैं, और 24 मई को दर्ज हुई हैं। देखें संबंधित वीडिओ :
आरोपितों में एक घुग्घू खान का व दूसरा बाजपुर का
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह अधिकारी, फैजान, दीपांशु तथा मुकेश पांडेय के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर मल्लीताल कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत चार अभियोग पंजीकृत किए गए थे।
सोमवार को एसएसपी मीणा ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने बाइक चोरी की इन घटनाओं के अनावरण के लिये मल्लीताल क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 25 मई को मुखबिर की सूचना पर मंगोली क्षेत्र से दो युवकों-24 वर्षीय दीपक बिष्ट निवासी घुग्घू खान नैनीताल व 20 वर्षीय आकाश निवासी खुशालपुर बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को मल्लीताल क्षेत्र में अप्रैल माह में चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर से चुराकर नलनी के जंगल में छिपायी थीं लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की 9 बाइकें (Nainital Police Caught 2Thieves with 9Motorcycle)
पूछताछ में आरोपितों ने नैनीताल के साथ हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर आदि क्षेत्रों से भी मोटरसाइकिलें चुराने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर आगे बेचने के लिये छिपा रखी गयीं आठ अन्य मोटरसाइकिलें मंगोली क्षेत्र में नलनी के निकट जंगल से बरामद की गयीं। बरामद की गयी नौ मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। पुलिस टीम में एसएसआई दीपक बिष्ट, मंगोली चौकी प्रभारी विजय कुमार तथा आरक्षी बृजमोहन, वीरेन्द्र गोले, राजेश कुमार, शाहिद अली, मनीष कुमार व सुमित चौधरी शामिल रहे। (Nainital Police Caught 2Thieves with 9Motorcycle)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital Police Caught 2Thieves with 9Motorcycle, Nainital News, Nainital Police, Vehicle Theft, Motorcycle Theft, Vehicle Theft Nainital, Motorcycle Theft Case, Nainital Police News, Moti Lal Kotwali Nainital, April May Theft Cases, Motorcycle Recovery, Bajpur Crime News, Ghugghu Khan Nainital, Nalni Jungle Recovery, Deepak Bisht Arrest, Akash Bajpur Arrest, SSP Prahlad Narayan Meena, CCTV Footage Crime Detection, Apache Bike Theft, Uttarakhand Crime News, Mallital Police Action, Nainital Bajpur Haldwani Ramnagar, Motorcycle Thieves Arrested, Bike Theft Gang Caught, Police Reward Announcement, Nainital police caught two thieves with 9 motorcycles, Case filed only two days ago in old cases,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
