नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 जून 2023। (Patni ki gala dabakar hatya) हरिद्वार में एक शख्श द्वारा पहली बीबी के रहते दूसरा निकाह करने के लिए अपनी पहली बीबी की गला दबाकर हत्या करने की दुर्दांत घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपित शौहर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत एक जून को ग्राम ऐथल में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा था। इस मामले में महिला के भाई अजीम द्वारा महिला के शौहर जाहिर हसन पुत्र वहीद व उसके भाइयों के विरुद्ध हत्या की नामदज तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक पथरी को आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस पर खरा उतर कर हरिद्वार की पथरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर ही आरोपित शौहर जाहिर को ग्राम बुक्कनपुर से दबोचा लिया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपित दूसरा निकाह करना चाहता था। बीबी के न मानने पर वह लगातार बीबी के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर उसने एक जून को बीबी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपित जाहिर हसन के दो भाई गुलशेर व गुलजार फरार हैं। पुलिस टीम में निरीक्षक रमेश तनवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी पर इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति
- पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद शोक में डूबा था परिवार, घर में दो बच्चों की माँ के साथ मिला पति, गिरफ्तार
- 50 से 80 वर्ष के लोगों के लिए जीवनसाथी चुनने-विवाह करने का मौका, पहली बार देहरादून में आयोजित हो रहा जीवनसाथी सम्मेलन
- नैनीताल में जाह्नवी कपूर की शादी! दूल्हे के रूप में नजर आये सिद्धार्थ गुप्ता, रिया चक्रवर्ती और श्रीलीला भी फिल्म में, चल रही फिल्म शूटिंग
- नैनीताल : मोबाइल पर रील बनाने को लेकर भाई ने डांटा, फंदे पर लटकी मिली आठवीं की छात्रा, हुई मृत्यु
- बरेली से बाइक से नैनीताल पहुंचे 10वीं के दो नाबालिग, चार गुंडे जिला बदर, कुमाऊं विवि में तीन नियुक्तियां, एपण प्रतियोगिता, अधिकारियों से मिले पेंशनर, जनगणना का प्रशिक्षण
- हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में रील बनाने पर विवाद, नीतू बिष्ट के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग
- अजब-गजब : अग्निवीर भर्ती में लंबाई बढ़ाने के लिए अपने सिर पर डंडे मार रहे और चोट छिपाने को नींबू लगा रहे युवा
- उत्तराखंड में 15 अक्टूबर को आठ जिलों में येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार
- हाईकोर्ट के देहरादून के क्लेमेंट टाउन और छावनी क्षेत्र में तथा हरिद्वार में गंगनहर की पटरियों पर अतिक्रमण, 451 पदों पर नियुक्ति व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के सहित 6 मामलों के समाचार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
