नवीन समाचार, रुड़की, 31 मार्च 2025 (Roorkee-Women Making Obscene Gestures 6 Arrested)। रुड़की में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सड़क पर चल रहे लोगों को अश्लील इशारे कर रोकने और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह महिलायें ‘आओ चलो न…’ कहते हुए सड़क पर चल रहे लोगों को अश्लील इशारे कर रोक रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं सेक्स रैकेट से जुड़ी हुई हैं।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से इन महिलाओं के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया कि ये महिलाएं रात के समय रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास ग्राहकों की तलाश में अश्लील इशारे करती थीं। कई प्रयासों के बावजूद सबूत के अभाव में पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पा रही थी।
योजना बनाकर की गई गिरफ्तारी
पुलिस ने महिलाओं को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना के तहत पुलिस टीम के कुछ सदस्य ग्राहक बनकर महिलाओं के पास पहुंचे और उनसे सौदा तय किया। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरोह की अन्य महिलाएं भागने में कामयाब हो गईं। पुलिस फरार महिलाओं की तलाश में स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रख रही है।
लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलग्न थीं। वे बाहरी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपना निशाना बनाती थीं। पहले अश्लील इशारे कर ग्राहकों को फंसाया जाता था और फिर सौदा तय कर उन्हें तय स्थान पर ले जाया जाता था।
महिलाओं के विरुद्ध अभियोग दर्ज (Roorkee-Women Making Obscene Gestures 6 Arrested)
गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 28 से 60 वर्ष के बीच बताई गई है। ये महिलाएं हरिद्वार, देहरादून और बिजनौर जिलों की निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है। (Roorkee-Women Making Obscene Gestures 6 Arrested)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Roorkee-Women Making Obscene Gestures 6 Arrested, Haridwar News, Roorkee News, Sex Racket, Mahila Apradhi, Ashlil Ishare, Obscene Gestures, Women aged between 28 and 60 were stopping people walking on the road by making obscene gestures while saying ‘Come on, let’s go…’, 6 arrested, Come on, let’s go, Women Arrested,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.