कोतवाली के सामने शराबी युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहनों के आगे लेटकर यातायात किया बाधित

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 25 मई 2025 (Drunken Youths High Voltage Drama-Police Station)नैनीताल जनपद के लालकुआं क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा किए गये हंगामे से देर शाम अफरातफरी मच गयी। यह घटनाक्रम लालकुआं कोतवाली गेट के ठीक सामने घटित हुआ, जहां उक्त युवक ने शराब के नशे में चूर होकर हाईवे पर न केवल चिल्ला-चिल्लाकर हंगामा किया, बल्कि बीच सड़क पर लेटकर वाहनों की आवाजाही भी बाधित कर दी। इस कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी ठप हो गया।

शराब के नशे में किया उत्पात, पुलिस अभिरक्षा में भी नहीं आया सुधर

DRUNKEN YOUTH CREATES RUCKUSपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में सड़क पर लेट गया और आने-जाने वाले वाहनों को रोकने लगा। उसने वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज भी की। इस पर यातायात बाधित हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर कोतवाली से पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर कोतवाली के भीतर ले गये।

पुलिस का कहना है कि युवक को कोतवाली लाने के बाद भी वह शांत नहीं हुआ और वहां भी हंगामा करता रहा। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, किंतु नशे की हालत में वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

स्थानीय लोग हुए इकट्ठा, वीडियो वायरल

युवक के इस उपद्रव के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गये। इस बीच कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल के 23 फरवरी के प्रमुख समाचार : रामगढ़ में तीन गुलदार दिखे, युवा संसद की तैयारी, जागरूकता शिविर, छात्र का नौसेना में चयन और उच्च न्यायालय की सुरक्षा

शिनाख्त के बाद दी चेतावनी, छोड़ा गया (Drunken Youths High Voltage Drama-Police Station)

पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम और पता बताया। कुछ देर बाद नशा कम होने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक लालकुआं में मजदूरी करता है और घटना के समय पूरी तरह नशे में था। (Drunken Youths High Voltage Drama-Police Station)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Drunken Youths High Voltage Drama-Police Station, Nainital News, Lalkuan News, Nasha, High Voltage Drama, Drunken Drama, Nainital Police, Haldwani Update, Uttarakhand Crime, Viral Video, Road Drama, Youth Chaos, Hindi News, Social Media Viral, Police Action, Nainital District, Uttarakhand News, Lalkuan Police, Traffic Obstruction, Drunk Man On Road, India Viral News, Latest Uttarakhand News, Public Disturbance, Local News Uttarakhand,)