WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

पेट्रोल पंप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी उपचार पर ब्रेक, नंदा देवी महोत्सव, मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉकिंग ज़ोन’, परीक्षा परिणाम, वरिष्ठ महिला का निधन, पौधरोपण व फुटबाल प्रतियोगिताएं

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

भीमताल के तड़ागी फिलिंग स्टेशन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, अनियमितताओं पर प्रशासन की कार्रवाई

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 28 July 2026)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट के साथ भीमताल स्थित मैसर्स तड़ागी फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देने तथा आवश्यक सुविधाओं के अभाव सहित विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पेट्रोल पंप संचालक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उच्च न्यायालय, 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराएगी सरकार, धामी मंत्रिमंडल ने 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को तेल उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी जा रही थी। पूछताछ में पंप प्रबंधक जोगिंदर सिंह ने बताया कि ऑटोमेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ समय के लिए ईंधन की बिक्री बाधित हुई थी, जिसके चलते कर्मचारियों ने गलती से उपभोक्ताओं को गलत जानकारी दे दी।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर के अनुसार पेट्रोल पंप पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध पाया गया, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क पेयजल एवं फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं था। आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955, उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल ऑयल एवं लाइट डीजल ऑयल (संभरण एवं वितरण) आदेश-1981, पेट्रोलियम नियमों तथा मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस-2024 के उल्लंघन पर पंप संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पालिका निर्माण समिति ने वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा की

नगर पालिका परिषद सभागार में निर्माण समिति की बैठक अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी वार्डों के लिए पूर्व में स्वीकृत पांच-पांच लाख रुपये के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा प्रत्येक वार्ड के लिए 15-15 लाख रुपये के अतिरिक्त निर्माण कार्यों की घोषणा की जा चुकी है, जिससे आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।

चार्टन लॉज भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी उपचार कार्य आपत्ति के चलते रुका

मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन के स्थायी उपचार का कार्य भूमि स्वामित्व संबंधी आपत्ति के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को भूमि स्वामी से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डी.के. सिंह ने बताया कि यदि संभव हुआ तो परियोजना की डीपीआर में संशोधन कर ऐसा डिज़ाइन तैयार किया जाएगा जिससे भूमि उपयोग योग्य बनी रहे। अन्यथा मामले को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन स्तर पर रखा जाएगा। फिलहाल कार्य स्थगित है। चार्टन लॉज में ताश के पत्तों की तरह इस तरह ढहा था दोमंजिला भवन :

16 सितंबर से शुरू होगा श्री नंदा देवी महोत्सव, तैयारियों पर मंथन

श्री राम सेवक सभा की बैठक में आगामी 16 सितंबर से प्रस्तावित श्री नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों से सहयोग एवं सुझाव आमंत्रित किए गए। साथ ही 12 अगस्त को सावन माह के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामलीला महोत्सव एवं विजयादशमी की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

एक अगस्त से मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉकिंग ज़ोन’

Nainital Latest News 28 July 2026 Nainital Mall Road No Horning Zone | DM Lalit Mohan Ryal Newsउत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल की मॉल रोड को एक अगस्त 2026 से पूर्ण रूप से ‘नो हॉकिंग ज़ोन’ घोषित किया जाएगा। इसके बाद मॉल रोड पर अनावश्यक हॉर्न बजाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विद्यालय जा रहे तीन किशोरों को तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, एक की मृत्यु, दो गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे दिखे छात्र के मांस के टुकड़े

जिला प्रशासन ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, संकेतक लगाने तथा सीसीटीवी और अन्य निगरानी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और अन्य संगठनों के सहयोग से लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किए

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत विभिन्न स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी परिणामों में बीए तृतीय वर्ष (वार्षिक), बीए षष्ठ सेमेस्टर, बीएससी तृतीय वर्ष (वार्षिक), बीएससी षष्ठ सेमेस्टर, बीकॉम तृतीय वर्ष (वार्षिक), बीकॉम षष्ठ सेमेस्टर, बीबीए एलएलबी चतुर्थ, अष्टम एवं दशम सेमेस्टर, बीबीए द्वितीय सेमेस्टर, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स द्वितीय सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीए एलएलबी (ऑनर्स) षष्ठ एवं अष्टम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

डीएसबी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘मिशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्म, बांज, बुरांश और देवदार के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, सेंट जोसेफ कॉलेज की शानदार जीत

डीएसए मैदान में आयोजित मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के उद्घाटन दिवस पर लेक्स इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जॉन्स स्कूल के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मैच में सेंट जोसेफ कॉलेज ने लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को 5-1 से पराजित कर शानदार शुरुआत की।

103वें लैंडो लीग में शीला माउंट एफसी ने 8-0 से दर्ज की जीत

103वें लैंडो लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीला माउंट एफसी ने यूनाइटेड एफसी को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। आयोजन सचिव पवन सिंह खनायत ने बताया कि 29 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रतियोगिता में अवकाश रहेगा तथा 2 अगस्त से सुपर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे।

भीमताल की वरिष्ठ महिला रुक्मणी देवी का निधन

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की सबसे बुजुर्ग महिला तथा वर्तमान में मल्लीताल, भीमताल निवासी 98 वर्षीय श्रीमती रुक्मणी देवी, पत्नी स्वर्गीय हरक सिंह पड़ियार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड इनविटेशनल सॉकर टूर्नामेंट, गोदाम में आग, 38 पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम और दो दिवसीय नाट्य समारोह

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 28 July 2026) :

<

p class=”” style=”text-align: justify;” data-start=”5788″ data-end=”6200″>Nainital Latest News 28 July 2026, Bhimtal Petrol Pump Fine, Tadagi Filling Station, Mall Road No Horning Zone Nainital, Nanda Devi Mahotsav Nainital, Kumaun University Result 2026, DSB Campus Plantation, Mini Children Football Tournament Nainital, Lando League Football, Bhimtal News, Nainital Municipal Committee, Charton Lodge Landslide, Uttarakhand Latest News, Nainital News Today, Mission Green, Navin Samachar, #Nainital #Bhimtal #MallRoad #NoHorningZone #KumaunUniversity #Football #MissionGreen #NandaDeviMahotsav #Uttarakhand #NavinSamachar

Leave a Reply