WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

मॉल रोड पर हॉर्न प्रतिबंध की प्रशासन कर सकता है समीक्षा, नैनीताल के नेताओं को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिम्मेदारी, तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, नंदा देवी महोत्सव के लिए समितियों का गठन, पीएचडी प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग, परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक सरिता आर्या ने मॉल रोड पर हॉर्न प्रतिबंध की समीक्षा की उठाई मांग, कटमी गजार ट्रॉली योजना को मिली पहली किस्त

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 3 August 2026)। नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मॉल रोड पर लागू पूर्ण हॉर्न प्रतिबंध की व्यावहारिक समीक्षा करने, पाषाण देवी मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ने तथा सात नंबर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित मकानों की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने सभी विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं कटमी गजार गांव की ट्रॉली संचालन योजना के लिए पांच लाख रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरा, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली कमान, आधे घंटे में खुला रास्ता

Nainital Latest News 3 August 2026विधायक ने कहा कि लोअर मॉल रोड पूरी तरह यातायात के लिए उपलब्ध नहीं होने से अधिकांश वाहन अपर मॉल रोड से गुजर रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में हेडफोन या ईयरबड्स का उपयोग करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूर्ण हॉर्न प्रतिबंध दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि उच्च न्यायालय परिसर के आसपास हॉर्न प्रतिबंध यथावत रखा जाए, जबकि अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक व्यवस्था लागू की जाए। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने एक अगस्त से मॉल रोड को हॉर्न रहित क्षेत्र घोषित किया है।

कटमी गजार गांव की वर्षों पुरानी ट्रॉली संचालन योजना के लिए पहली किस्त जारी होने पर विधायक ने जिलाधिकारी का आभार जताया और कहा कि इससे ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। बाद में उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय तथा तहसील परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में नैनीताल के नेताओं को जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें दिनेश कर्नाटक (पप्पू) और मनमोहन कनवाल को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी (मंटू) और प्रेम कुमार शर्मा को जिला महामंत्री, मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेना और नवीन आर्या को जिला सचिव तथा कैलाश अधिकारी को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर कांग्रेस ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का आभार व्यक्त किया है।

चीन के नए कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 2091103831नैनीताल में तिब्बती शरणार्थी समुदाय ने चीन द्वारा लागू किए गए ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’ के विरोध में मल्लीताल तिब्बती मार्केट से तल्लीताल डांठ तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कानून तिब्बती भाषा, संस्कृति और पहचान पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कानून वापस लिए जाने तक विरोध जारी रखने की बात कही। 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस कानून से तिब्बत की विशिष्ट संस्कृति, भाषा और पहचान समाप्त होने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि दो जुलाई को लोगा रंगत्सेन ने इस कानून के विरोध में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने आत्मदाह किया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक चीन इस कानून को वापस नहीं लेता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 के लिए 22 समितियों का गठन

श्री रामसेवक सभा ने श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 के सफल आयोजन के लिए 22 विभिन्न समितियों का गठन किया है। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा दो अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। गठित समितियों में कदली वृक्ष समिति में विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, हीरा सिंह, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट और राजेंद्र बजेठा, मूर्ति निर्माण समिति में चंद्र प्रकाश साह एवं उनकी टीम, मंडप निर्माण समिति में घनश्याम लाल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी और हिमांशु जोशी,

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 463608830मंडप व्यवस्था समिति में मनोज साह, विमल चौधरी, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, मोहित साह और हरीश राणा, पंच आरती समिति में विमल चौधरी और भीम सिंह कार्की, देवी भोग समिति में विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, राजेंद्र बजेठा, मोहित साह और हरीश राणा, सुंदरकांड समिति में कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, हीरा सिंह, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे और गिरीश भट्ट, प्रसाद वितरण समिति में देवेंद्र लाल साह, अतुल साह, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम दर्शन के बाद नदी में उतरे 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत; नैनीताल आ रहा अल्मोड़ा का युवक खाई में गिरा...

मंदिर प्रवेश समिति में मनोज साह, राजेंद्र लाल साह, गिरीश भट्ट और कैलाश बोरा, सीधा प्रसारण समिति में प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और डॉ. कपिल जोशी, दान पात्र समिति में विमल साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी और हरीश राणा, सांस्कृतिक शोभायात्रा समिति में डॉ. मोहित सनवाल, मिथिलेश पांडे, अमर साह और सतीश पांडे, मंदिर सफाई समिति में मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, रोहित कुंवर, अजय बिष्ट, संदीप साह, प्रदीप मिश्रा और ललित मोहन साह, भंडारा समिति में दीपक साह, अतुल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट,

मां नंदा देवी दर्शन समिति में मुकुल जोशी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह और अमर साह, डोला भ्रमण समिति में सभा के अध्यक्ष मनोज साह एवं गोधन सिंह तथा मूर्ति विसर्जन समिति में चंद्र प्रकाश साह एवं मूर्ति निर्माण दल के कलाकारों के साथ अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त दीपदान समिति में राजेंद्र लाल साह, अशोक साह और राजेंद्र बिष्ट, मंदिर उद्घोषक समिति में मुकेश जोशी,

मंदिर चंदा समिति में विमल साह, भागवत बोरा, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश भट्ट, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर और आनंद बिष्ट तथा स्वागत समिति में घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी और मुकेश जोशी को जिम्मेदारी दी गई है। महोत्सव के लिए प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और हरीश राणा को मेला प्रवक्ता बनाया गया है।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग सात अगस्त को

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने केयूपीपीएटी-2026 के अंतर्गत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सात अगस्त को दूसरी काउंसलिंग आयोजित करने की घोषणा की है। जैव-प्रौद्योगिकी विषय की काउंसलिंग सर जेसी बोस परिसर भीमताल तथा अन्य विषयों की डीएसबी परिसर नैनीताल में होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों और 1600 रुपये शुल्क के साथ उपस्थित होना होगा।

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि छह अगस्त तक बढ़ी

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने छात्रहित में बीएड द्वितीय सेमेस्टर (मुख्य एवं बैक) परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह अगस्त 2026 कर दी है। समर्थ और ईआरपी पोर्टल इसी अवधि तक खुले रहेंगे।

‘नशा मुक्ति और विकसित भारत’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यक्रम कल

पार्वती प्रेमा जगाती माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार में चार अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्ति और विकसित भारत’ विषय पर राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा प्रेरक एवं यूथ आइकॉन सोमेश शर्मा विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  क्यों पर्वतीय नगरों में होती हैं मॉल रोड? साथ ही जानें नैनीताल की मॉल रोड के अंग्रेजों की सैरगाह से पर्यटन की धड़कन बनने तक का रोचक इतिहास

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 3 August 2026) :

Nainital Latest News 3 August 2026, Sarita Arya Nainital, Mall Road Horn Ban, Nainital News Today, Tibetan Protest Nainital, Nanda Devi Mahotsav 2026, Kumaun University PhD Counselling, BEd Exam 2026, Congress Nainital Committee, Katmi Gajar Trolley, Uttarakhand Latest News, Nainital Assembly, KU ERP Portal, NSS Programme Nainital, Navin Samachar, Uttarakhand News, #Nainital #SaritaArya #MallRoad #KumaunUniversity #NandaDeviMahotsav #Congress #TibetanCommunity #Uttarakhand #NavinSamachar

Leave a Reply