WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

डेढ़ लाख में मां ने ही कर दिया 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का सौदा, रकम पूरी न मिलने पर की अपहरण की झूठी शिकायत, चार गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून (Dehradun), 3 अगस्त 2026 (Mother Sold Her Daughter-Found False)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण की शिकायत उसकी माँ के द्वारा पुलिस से की गई थी, लेकिनग पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग रूप में सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की मां ने ही विवाह कराने के उद्देश्य से उसका सौदा किया था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  युवती से अभद्रता के आरोप पर ग्रामीणों का गुस्सा: नैनीताल में दो युवकों को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाकर अभिरक्षा में लिया

पुलिस के अनुसार नाबालिग को पहले डेढ़ लाख रुपये में बेचा गया और बाद में उसे दो लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। सौदे की पूरी रकम नहीं मिलने पर मां ने अपनी ही बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए उसकी मां सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने बाल संरक्षण, मानव तस्करी और बाल विवाह जैसे गंभीर अपराधों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Mother Sold Her Daughter-Found False, Dehradun News Teenage girl kidnapped case Solved mother herself sold her daughter for two lakhदेहरादून पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राजपुर (Rajpur) क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के कथित अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 137(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police-SSP) के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस (Mobile Surveillance), सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य तकनीकी एवं पारंपरिक जांच के आधार पर किशोरी के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में होने की जानकारी प्राप्त की।

जांच में खुली सौदेबाजी की परतें

पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर गोपनीय कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और दो आरोपितों मनीष (Manish) तथा लवी कुमार (Lavi Kumar) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में लवी कुमार ने बताया कि उसने एक महिला के माध्यम से नाबालिग को उसकी मां से डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था। बाद में उसने उसी किशोरी को दो लाख रुपये में मनीष को बेच दिया, जिसने विवाह के उद्देश्य से उसे अपने पास रखा था।

इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर से पिंकी मलिक (Pinky Malik) तथा देहरादून के आईटी पार्क (IT Park), सहस्त्रधारा रोड (Sahastradhara Road) क्षेत्र से नीलम देवी (Neelam Devi), जो पीड़िता की मां है, को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूरी रकम न मिलने पर गढ़ी अपहरण की कहानी

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग की मां ने बेटी को बेचने के बाद सौदे की पूरी राशि नहीं मिलने पर स्वयं ही अपहरण की झूठी कहानी तैयार कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में अपहरण का मामला प्रतीत होने वाला यह प्रकरण आगे चलकर मानव तस्करी, बाल विवाह और नाबालिग के शोषण से जुड़ा गंभीर अपराध निकला।

कई गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अभियोग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 64, 3(5), 65(1), 87 और 143 जोड़ने के साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act-POCSO) की धारा 5(एल)/6 तथा 16/17 भी बढ़ा दी हैं। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बाल संरक्षण व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि बाल अधिकारों और मानव तस्करी की रोकथाम से जुड़े तंत्र पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नाबालिगों के विवाह, खरीद-फरोख्त और शोषण जैसे मामलों की रोकथाम के लिए समाज, परिवार और प्रशासन की संयुक्त सतर्कता आवश्यक है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि यदि किसी नाबालिग से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मॉल रोड पर हॉर्न प्रतिबंध की प्रशासन कर सकता है समीक्षा, नैनीताल के नेताओं को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में जिम्मेदारी, तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, नंदा देवी महोत्सव के लिए समितियों का गठन, पीएचडी प्रवेश की दूसरी काउंसलिंग, परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Mother Sold Her Daughter-Found False) :

Mother Sold Her Daughter-Found False, Uttarakhand News, Dehradun News, Rajpur Police, Child Trafficking, Minor Girl Case, POCSO Act, BNS, Human Trafficking, Child Marriage, Police Investigation, Crime News, Navin Samachar, Local News, Women and Child Safety, Uttarakhand Crime, #Dehradun, #Uttarakhand, #POCSO, #ChildSafety, #NavinSamachar,

Leave a Reply