दुष्कर्म पीड़िता की मां ने पुलिस जांच पर जताया संतोष
नवीन समाचार, नैनीताल, 18 मई 2025 (Nainital News Today 18 May 2025 Navin Samachar)। नैनीताल जनपद मुख्यालय के चर्चित 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मल्लीताल कोतवाली पुलिस की जांच पर संतोष व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने कहा कि घटना की शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया और उन्हें सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि वह पुलिस की कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि अभियोग से संबंधित कोई भी दस्तावेज उनकी अनुमति के बिना किसी को न दिया जाए। पुलिस ने मामले की गोपनीयता और पीड़िता की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं।
एसडीएस ने परखीं बरसात से पूर्व नालों की व्यवस्थाएं
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात से पूर्व नालों की सफाई, सुरक्षा दीवारों के निर्माण व नगर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि नगर में तीन-चार नालों की सफाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है, जिन्हें शीघ्र साफ कराने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चार्टन लॉज के समीप निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जॉय विला कंपाउंड के पास स्थित एक चट्टान से पत्थर गिरने की संभावना पाए जाने पर उन्होंने सिंचाई विभाग को स्थल का सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने को भी कहा।
15वें वार्षिकोत्सव में लेक सिटी वेलफेयर क्लब में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं (Nainital News Today 18 May 2025 Navin Samachar)
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब का 15वां वार्षिकोत्सव रविवार को मल्लीताल स्थित शारदा संघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष गीता शाह ने केक काटकर किया। उन्होंने क्लब की निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक और धार्मिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाला दशक क्लब का होगा और वह शीघ्र ही प्रदेश के अग्रणी क्लबों में शामिल होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें मीनाक्षी कृति प्रथम, कविता त्रिपाठी द्वितीय, आभा साह तृतीय, नीलम गुप्ता एवं जय वर्मा क्रमशः चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहे। गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता में दीपा पांडे प्रथम, उर्मिला चौहान द्वितीय, कंचन जोशी तृतीय रहीं, जबकि ज्योति ढोंढियाल और भावना साह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्लास रेस में भावना साह प्रथम, रानी साह द्वितीय, सीमा सेठ तृतीय और रमा भट्ट को विशेष पुरस्कार मिला।
‘पहचानों कौन’ प्रतियोगिता में विनीता पांडे ने प्रथम, रमा तिवारी ने द्वितीय, हेमा भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रेखा जोशी और सरिता त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य आशा पांडे और रेखा पंत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वंदना जोशी, भावना साह और मृणाल बिष्ट को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। समारोह में नीरू साह, अमिता साह, मधुमिता, दीपा बिष्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संचालन दीपा पांडे ने किया, जबकि अध्यक्ष आभा साह और सचिव सरिता त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। (Nainital News Today 18 May 2025 Navin Samachar)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital News Today 18 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Nainital Police, Nainital News, Uttarakhand News, Minor Rape Case, Police Investigation, SSP Nainital, Mallital Police, Rape Victim Support, UCC Awareness, SDM Nainital, Monsoon Preparedness, Drain Cleaning Drive, Lek City Welfare Club, Annual Function Nainital, Nainital Cultural Events, Women Empowerment Events, Community Competitions, Local Social Work, Public Safety Uttarakhand, Civic Issues Nainital, Law and Order Update, Rape Victim’s Mother wrote a letter to SSP, SDS inspected the pre-monsoon arrangements, annual function of Lake City Welfare Club,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
