नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मार्च 2025 (Nainital-Royal Bengal Tiger Cub Seen Sattal Road)। नैनीताल जनपद की एक सुंदर-शांत झील सातताल के क्षेत्र में रविवार देर रात एक रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति के राष्ट्रीय पशु बाघ का शावक देखे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि बीती रात्रि एक कार चालक अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तभी सड़क पर चहल-कदमी करता हुआ बाघ का शावक दिखाई दिया। कार में सवार लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। देखें संबंधित वीडिओ :
सामान्यतया बाघ पर्वतीय क्षेत्रों में नहीं पाया जाता (Nainital-Royal Bengal Tiger Cub Seen Sattal Road)

उल्लेखनीय है कि सामान्यतया बाघ पर्वतीय क्षेत्रों में नहीं पाया जाता है, और यहां बहुतायत में पाये जाने वाले गुलदारों को ही लोग बाघ कह लेते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह पहाड़ों पर रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति बाघ यहां वास्तव में देखा जा रहा है। लगभग दो वर्ष पूर्व भीमताल क्षेत्र में एक बाघ द्वारा एक महिला को अपना शिकार बनाये जाने की बात भी सामने आयी थी और बीते माह एक संभवताया मादा बाघिन को अपने 4-5 शावकों के साथ सातताल रोड पर गुजरते हुए कैमरे में कैद किया गया था जबकि अब बाघ का शावक इसी मार्ग पर कैमरे में कैद हुआ है।
देखें संबंधित वीडिओ-जब पहाड़ी सड़क पर परिवार सहित घूमने निकला रॉयल बंगाल टाइगर, बोले कहीं ‘जै’ लगेगा तो :
क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति होने से डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द इन हिंसक वन्य जीवों को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि सातताल रोड और उसके आसपास बंगाल टाइगर व गुलदार के देखे जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बंगाल टाइगर के शावक और एक जोड़ा भी क्षेत्र में दिखाई दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
सूर्या गांव में गुलदार
इधर निकटवर्ती सूर्या गांव में गुलदार को देखे जाने की खबरें आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इन जंगली जीवों को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। (Nainital-Royal Bengal Tiger Cub Seen Sattal Road)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Royal Bengal Tiger Cub Seen Sattal Road, Nainital News, Sattal News, Wildlife, Tiger Cub Found in Hills, Tiger Cub, Nainital, Nainital-Royal Bengal Tiger, Royal Bengal Tiger Cub, Sattal Road, Royal Bengal Tiger cub captured on camera, Tiger cub captured on camera strolling on Sattal road,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














