नवीन समाचार, नैनीताल, 21 जुलाई । नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकास खंड के वरदो क्षेत्र में रविवार को कोसी नदी में 4 युवक-बच्चे उफनती नदी में फंस गये। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने सभी को सकुशल बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ लोग वरदो में कोसी नदी के पार जंगल में घूमने गए थे। तभी बारिश के कारण कोसी नदी में उफान आ गया और वह नदी के दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के निरीक्षक राजेश जोशी, वरिष्ठ आरक्षी नवीन कुंवर, आरक्षी प्रेम सिंह, संतोष सिंह, नीरज परगाई व सोहन चौबे तथा होमगार्ड विक्रम सिंह व रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और चारों को ‘रोप रिवर क्रॉसिंग’ यानी रस्सी के सहारे नदी पार कराने की तकनीक से नदी पार कराकर सुरक्षित बचा लिया।
यह बचाये गये
बचाये गये लोगों में द्वारिका दिल्ली निवासी 20 वर्षीय शिवम् जायसवाल पुत्र राम शरण व विपांशु रावत पुत्र गोपाल सिंह, धारी खैरनी बेतालघाट निवासी 12 वर्षीय बालक विवेक बिष्ट पुत्र कैलाश बिष्ट एवं नौगाँव काकड़ीघाट निवासी रोहित बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह शामिल रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













