नवीन समाचार, नैनीताल, 8 सितंबर 2026 (Supreme Courts Decision Awaited)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित बनभूलपुरा (Banbhoolpura) क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण (Railway Land Encroachment) प्रकरण में 9 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का बहुप्रतिक्षित निर्णय आ सकता है। वहीं 9 सितंबर को ही मुख्यमंत्री धामी भी हल्द्वानी आ रहे हैं। ऐसे में 9 सितंबर का दिन नैनीताल पुलिस के लिए बड़ी परीक्षा का हो सकता है।
बनभूलपुरा (Banbhoolpura) क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में 9 सितंबर को प्रस्तावित सर्वोच्च न्यायालय के बहुप्रतिक्षित निर्णय से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) के निर्देश पर पुलिस बल को ब्रीफ किया गया है, क्षेत्र में फ्लैग मार्च और क्षेत्र वर्चस्व (Area Domination) की कार्रवाई की गयी है तथा ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से निगरानी बढ़ायी गयी है। पुलिस ने लोगों से न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र (Dr. Jagdish Chandra) की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के सभागार में बनभूलपुरा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal), पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल (Revadhar Mathpal), क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini), क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल (Ravikant Semwal), पुलिस उपाधीक्षक बलजीत सिंह भाकुनी (Baljeet Singh Bhakuni) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार (Gaurav Kirar) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
9 सितंबर के निर्णय को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
न्यायालय के संभावित निर्णय के बाद शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने व्यापक बल तैनात किया है। व्यवस्था में 2 सुपर जोन, 4 जोन, 2 पुलिस अधीक्षक, 5 क्षेत्राधिकारी, 15 निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, 10 चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी, 45 उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक, 10 महिला उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक, 182 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 47 महिला मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (Provincial Armed Constabulary-PAC) की 2 कंपनियां और ड्रोन की 2 टीमें भी तैनात की गयी हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में अग्निशमन विभाग की चार इकाइयां, यातायात पुलिस की चार टीमें, बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad-BDS) की एक टीम, हॉक पुलिस की दो इकाइयां, पुलिस लाइन के अतिरिक्त विशेष दस्ते, आंसू गैस की दो टीमें, दंगा नियंत्रण की दो टीमें और फायरिंग दस्ते की दो टीमें भी शामिल हैं। आवश्यकता के अनुसार अन्य विशेष वाहन और संसाधन भी उपलब्ध रखे जाएंगे।
पुलिस ने क्षेत्र में धरातलीय निगरानी के साथ हवाई निगरानी की व्यवस्था की है। ड्रोन के माध्यम से छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी सघन निगरानी रखी जाएगी। अफवाह, भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छतों पर पत्थर-मलबा जमा करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा या उपद्रव की तैयारी के उद्देश्य से छतों पर पत्थर, रोड़ी, ईंट, मलबा, हथियार अथवा हथियारनुमा वस्तुएं जमा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी व्यक्ति या समूह द्वारा उपद्रव की तैयारी किये जाने की स्थिति में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक अभिरक्षा (Preventive Detention) की कार्रवाई और निरंतर सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि निर्णय के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तैयार रखी गयी है।
कई संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
मंगलवार को बनभूलपुरा और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। रेलवे स्टेशन, लाइन नंबर 17, इंद्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इंद्रानगर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाइन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व और मनोज कुमार कत्याल तथा रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में निकाले गये फ्लैग मार्च में अमित कुमार सैनी, रविकांत सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा (Gyanendra Sharma), प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल (Dinesh Singh Fartyal), प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार (Sushil Kumar), प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह (Harpal Singh), थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा (Tara Singh Rana) सहित पुलिस, पीएसी, दंगा नियंत्रण, बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन और ड्रोन दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अमन कमेटी की बैठक में शांति की अपील
रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर कोतवाली बनभूलपुरा में अमन कमेटी (Peace Committee) की बैठक भी आयोजित की गयी। डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 9 सितंबर को नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में रेलवे भूमि से संबंधित प्रकरण में निर्णय प्रस्तावित है। सदस्यों से निर्णय के बाद कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द कायम रखने में सहयोग की अपील की गयी।
बैठक में अमन कमेटी के सदस्यों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय या आदेश का सम्मानपूर्वक पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने पर सहमति जतायी। बैठक में मनोज कुमार कत्याल, अमित कुमार सैनी, रविकांत सेमवाल, दिनेश फर्त्याल सहित अमन कमेटी के सदस्य विक्की खान, जकरिया पठान, जावेद वारसी, मोहम्मद नबी, सलमान सिद्दीकी, अरमान खान, विजय फर्त्याल, अंकित पलड़िया, मोहम्मद शोएब, नफीस अहमद खान, प्रमोद, रूपेंद्र नगर, त्रिलोक सिंह और रवि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नैनीताल पुलिस ने क्षेत्रवासियों से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने, अफवाहों से बचने और किसी भी भ्रामक अथवा तथ्यहीन सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार, 9 सितंबर को नैनीताल जनपद के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा (Lohiahead Helipad, Khatima) से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी (FTI Helipad, Haldwani) पहुंचेंगे।
इसके बाद कार से 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन (Hotel Vintage Green) रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचकर विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 1:50 बजे होटल से प्रस्थान कर 2 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से पंतनगर हवाई अड्डे (Pantnagar Airport) के लिए रवाना होंगे। 2:20 बजे पंतनगर पहुंचने के बाद 2:40 बजे कार से पुनः होटल विंटेज ग्रीन के लिए रवाना होकर 3:10 बजे वहां पहुंचेंगे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 4:35 बजे होटल अमरदीप (Hotel Amardeep) देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक और प्रदेश कोर कमेटी (Core Committee) की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के संभावित निर्णय वाले दिन मुख्यमंत्री के हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम और बनभूलपुरा में पहले से की गयी सुरक्षा तैयारियों के कारण प्रशासन के सामने कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और सुरक्षा प्रबंधन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Supreme Courts Decision Awaited) :
Supreme Courts Decision Awaited, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Banbhoolpura Railway Land Case, Supreme Court Railway Land Hearing, Railway Land Encroachment Uttarakhand, Nainital Police Alert, Banbhoolpura Security, Haldwani Police Flag March, Uttarakhand Police Security, Aman Committee Meeting, Drone Surveillance Haldwani, Supreme Court Decision September 2026, Pushkar Singh Dhami Haldwani Visit, Navin Samachar, #Nainital #Haldwani #Banbhoolpura #Uttarakhand #RailwayLand #SupremeCourt #NainitalPolice #PoliceSecurity #FlagMarch #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।