उत्तराखंड मे 510 किमी रेल लाइन विस्तार की चार बड़ी परियोजनाओं को तेजी देने की तैयारी, राज्य सरकार और रेलवे बोर्ड के बीच बनी सहमति

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 20 जून 2026 (4 Rail Line Expansion Projects-Uttarakhand)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से राज्य के रेल नेटवर्क (Rail Network) को कुल लगभट 510 किमी विस्तार देने का महत्वपूर्ण समाचार है। राज्य सरकार और रेलवे बोर्ड (Railway Board) के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद पहाड़ी क्षेत्रों तक रेल पहुंचाने वाली कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को गति देने पर सहमति बनी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग (Rishikesh-Karnaprayag) रेल परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि ऋषिकेश-उत्तरकाशी (Rishikesh-Uttarkashi), टनकपुर-बागेश्वर (Tanakpur-Bageshwar) तथा कर्णप्रयाग-बागेश्वर-किच्छा-खटीमा (Karnaprayag-Bageshwar-Kichha-Khatima) रेल संपर्कों को भी भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप महत्वपूर्ण माना गया है। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, रोजगार और सीमांत क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

4 Rail Line Expansion Projects-Uttarakhand, Employment Opportunities For Agniveer (Tanakpur-Bageshwar RailLine-Center SoughtConsent) (Haldwani-2 Youths Hit by Train-1 Dead-1 Seriousराज्य सरकार और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के बीच हुई बैठकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पहाड़ों तक रेल संपर्क का विस्तार बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार (Satish Kumar) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009 से 14 की (187 करोड़) तुलना में 2014 से 24 के बीच (5004 करोड़) उत्तराखंड में 2576 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रेल नेटवर्क में नौगुना निवेश किया गया है। पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल, पहाड़ों की तस्वीर बदलने की उम्मीद

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य की सबसे महत्वपूर्ण रेल योजनाओं में शामिल है। लगभग 125 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के पूरा होने पर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्गों को भी लाभ मिलेगा। रेलवे के आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार इस रेल लाइन की कुल लंबाई 125.20 किलोमीटर है, जिसमें 12 नए स्टेशन और बड़ी संख्या में सुरंगों का निर्माण शामिल है।

ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की मांग

राज्य सरकार ने प्रस्तावित ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। साथ ही इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर इसकी पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने की मांग भी उठाई गई है। यह परियोजना गंगोत्री क्षेत्र तक बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कुमाऊं में टनकपुर-बागेश्वर और किच्छा-खटीमा परियोजनाओं पर जोर

रेलवे बोर्ड के अनुसार टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार है। मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग-बागेश्वर तथा किच्छा-खटीमा रेल लाइन को भी भविष्य की आवश्यकता बताते हुए इन पर प्रगति तेज करने की आवश्यकता जताई। इन परियोजनाओं के आगे बढ़ने से कुमाऊं क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग होगा और मजबूत

हरिद्वार (Haridwar)-मोतीचूर (Motichur)-रायवाला (Raiwala) रेल लाइन के दोहरीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। पहले चरण में हरिद्वार से मोतीचूर तक दोहरीकरण होगा। राज्य सरकार ने रायवाला से देहरादून तक भी दोहरीकरण सर्वेक्षण शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है। कुंभ 2033 को देखते हुए रायवाला क्षेत्र में वायाडक्ट निर्माण का सुझाव भी दिया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे प्रमुख स्टेशन

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की (Roorkee), हल्द्वानी (Haldwani), काठगोदाम (Kathgodam), रामनगर (Ramnagar) और टनकपुर (Tanakpur) रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। रेलवे के उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार पिछले वर्षों में स्टेशन उन्नयन, पैदल पुल, एस्केलेटर, लिफ्ट और यात्री सुविधाओं पर व्यापक कार्य किए गए हैं। राज्य में रेल अवसंरचना पर निवेश में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : यौन शोषण मामले में ठेकेदार को नहीं मिली राहत, नगला मस्जिद प्रकरण में हाईकोर्ट ने दिए यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश

क्यों महत्वपूर्ण हैं ये परियोजनाएं?

पहाड़ी क्षेत्रों तक रेल पहुंचने से यात्रा समय कम होगा, पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार तक पहुंच आसान होगी तथा रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। सीमांत क्षेत्रों की रणनीतिक दृष्टि से भी इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही कारण है कि राज्य सरकार और रेलवे दोनों इन योजनाओं को उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास से जोड़कर देख रहे हैं।

2014-24 के दौरान पूर्ण किये गये कार्य 

  • 6 नई लाइन/दोहरीकरण सर्वेंक्षण कुल 1411 किमीअ दौसनी, मोतीचुर, रायवाला, कंसराव, डोईवाला, हरोवाला एवं देहरादून में 18 कोच ट्रेनों के लिए परिचालन सुविधा का विस्तार
  • एथल, पथरी, ज्वालापुर, इक्कर में 24 कोच ट्रेनों के लिए परिचालन सुविधा का विस्तार
  • योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन पर रेक रखरखाव सुविधा
  • लगभग 347 करोड़ की लागत पर 27 किमी. (लक्सर-हरिद्वार) के लिए दोहरीकरण परियोजना की परिकल्पना और कमीशनिंग
  • अत्याधुनिक अवसरंचना एवं डिजाइन के साथ योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन की कमीशनिंग
  • उत्तराखंड में 10 आरओबी: 20, 22ए, 60ए, 39ए, 1255ए, 1258ए, 1262बी, 1271ए, 52ए,
    43ए का निर्माण।
  • उत्तराखंड में नजीबाबाद-कोटद्वार खंड में 14 आरओबी: 11,12,16, 24, 60बी, 213ए,
    1269ए, 1269बी, 2सी, 4सी, 6सी और 3 का निर्माण
  • ऋषिकेश में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूर्ण
  • ज्वालापुर में लोडिंग/अनलोडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान किया गया
  • 4 नई लाइनों का सर्वेक्षण कुल लगभग 510 किमीअ योग नगरी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन के निर्माण द्वारा नये रेलवे रूट की स्थापना
  • देहरादून (भंडारी बाग) में 1 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रावधान
  • लगभग 750 करोड़ की लागत के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हरिद्वार एवं देहरादून रेलवे स्टेशनों का प्रमुख उन्नयन
  • वन्यजीव शमन कार्यों सहित हरावाला मंे टर्मिनल सुविधाओं की स्थापना और सभी स्टेशन मार्ग के विकास द्वारा लगभग रु. 250 करोड़ की लागत पर हरिद्वार एवं देहरादून के बीच पूर्ण लम्बाई ट्रेनों के संचालन के लिए 24 कोच लम्बाई सुविधा कार्य
  • ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पूर्ण लम्बाई प्लेटफार्म का विकास और इंटरलॉकिंग सिस्टम का उन्नयन (पीआई से ईआई)
  • अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत 3 स्टेशनो: रूड़की, हरोवाला, कोटद्वार का विकास
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से मुस्लिम लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास ! पुलभट्टा के होटल में दो बच्चों की मां के मुस्लिम युवक संग मिलने पर हंगामा

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (4 Rail Line Expansion Projects-Uttarakhand) :

4 Rail Line Expansion Projects-Uttarakhand, Uttarakhand News, Dehradun News, Railway News, Uttarakhand Railway Project, Rishikesh Karnaprayag Rail Line, Char Dham Railway Project, Infrastructure News, Development News, Tourism News, Haridwar Dehradun Rail Line, Railway Board News, Transport News, Kumaon Railway Project, Uttarakhand Development, Hindi News, Uttarakhand Railway Connectivity Project, Rishikesh Uttarkashi Rail Line Approval, Tanakpur Bageshwar Railway Project Update, Haridwar Dehradun Rail Doubling Project, Char Dham Rail Connectivity Uttarakhand, Mountain Railway Infrastructure Development India, Railway Expansion In Uttarakhand Hills, Tourism And Transport Growth Uttarakhand, Railway Investment In Uttarakhand State, #Uttarakhand #Dehradun #RailwayProject #RishikeshKarnaprayag #CharDhamRailway #IndianRailways #Infrastructure #Tourism #Development #UttarakhandNews

Leave a Reply