आरोपित को पकड़ने में जुटी थी कई टीमें
नवीन समाचार, देहरादून, 28 जून 2025 (50 thousand bounty rape accused absconding for 2)। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के ऐसे आरोपित को दिल्ली से दबोच लिया है, जो वन विभाग का मुखबिर रहा था, और पुलिस की कार्यप्रणाली को जानता था। इसलिए दुष्कर्म करने के बाद पिछले 2 वर्षों से पुलिस से बचने में सफल हो रहा था। उसके विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक स्तर से ₹50 हजार का नकद इनाम घोषित किया गया था।
दुष्कर्म का अभियोग, एससीएसटी की धाराएं भी जुड़ीं
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आठ फरवरी 2023 को बैजनाथ थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोपित महेंद्र सिंह निवासी ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, जनपद बागेश्वर के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दी थी। विवेचना के दौरान अभियोग में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई थीं। तभी से आरोपित फरार चल रहा था।
पुलिस कार्यशैली से भलीभांति परिचित था आरोपित
महेंद्र पूर्व में वन विभाग के लिए मुखबिर के रूप में कार्य कर चुका था और पुलिस की कार्यप्रणाली से अच्छी तरह जरकारी रखता था। यही कारण था कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर बार पुलिस की पहुंच से पहले ही फरार हो जाता था। उसने अपना मोबाइल भी बंद रखा, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।
एसटीएफ ने मानव स्रोतों से जुटाई जानकारी, दिल्ली से दबोचा (50 thousand bounty rape accused absconding for 2)
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देशन में और निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मैनुअल इंटेलिजेंस यानी मानव स्रोतों की मदद से आरोपित का सुराग लगाया। टीम ने आरोपित के एक पुराने मित्र को भी विश्वास में लिया, जिसके सहयोग से आरोपित को नई दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। (50 thousand bounty rape accused absconding for 2)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (50 thousand bounty rape accused absconding for 2, STF Arrest Delhi, Bageshwar Rape Case, Uttarakhand Police News, 50 Thousand Reward Criminal)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
