विवाहिता को सोशल मीडिया पर मित्रता करना पड़ा भारी, किया जा रहा ब्लैकमेल और मिल रही जान से मारने की धमकी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 9 अप्रैल 2025 (Married Woman Being Blackmailed-Death Threats)। जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र से एक विवाहित महिला को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मित्रता करना भारी पड़ गया। महिला ने सोमेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह मित्रता अब ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई है। आरोप है कि एक युवक ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवक का इंस्टाग्राम संदेश आया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संवाद प्रारंभ हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। कुछ समय बाद महिला के पति को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने महिला का सिम बदल दिया। लेकिन आरोपित ने किसी अन्य माध्यम से फिर सम्पर्क साध लिया और दूसरी बार बातचीत शुरू कर दी।

युवक ने महिला का मोबाइल नियंत्रण में ले लिया

(Married Woman Being Blackmailed-Death Threats)पीड़िता का आरोप है कि युवक ने एक दिन मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी साझा करने को कहा, जिसे उन्होंने बता दिया। इसके बाद युवक ने महिला का मोबाइल नियंत्रण में ले लिया और व्हाट्सएप तथा इंस्टाग्राम से उसकी पहचान का दुरुपयोग करने लगा। महिला ने बताया कि बीते वर्ष युवक ने ब्लैकमेल कर आपत्तिजनक वीडियो की मांग शुरू की। जब महिला ने इनकार किया तो उसने बच्चों और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर महिला ने वीडियो भेज दिया, जिसके बाद युवक ने धनराशि की मांग प्रारंभ कर दी।

पीड़िता का कहना है कि युवक को पहले भी कई बार पैसे दे चुकी है, लेकिन अब वह एक लाख रुपये की मांग कर रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह विभिन्न माध्यमों से महिला की बदनामी करने में भी लगा हुआ है। लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने सोमेश्वर थाने में आरोपित आनंद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें :  Job Alert : अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष करने सहित कई महत्वपूर्ण परिवर्तन, यहाँ से कर सकते हैं आवेदन

एक लाख रुपये की मांग कर रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा (Married Woman Being Blackmailed-Death Threats)

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम को जांच के निर्देश दे दिये गये हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि महिला की पहचान गोपनीय रखते हुए आरोपित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। (Married Woman Being Blackmailed-Death Threats)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Married Woman Being Blackmailed-Death Threats, Almora News, Someshwar News, Crime Against Woman, Blackmail, Death Threats, Married woman had to pay a heavy price for making friends on social media, she is being blackmailed and getting death threats, Online Harassment, Blackmailing Case, Instagram Misuse, Cyber Crime Uttarakhand, Almoda News, Women Safety, Police Investigation, OTP Fraud, Social Media Crime, WhatsApp Hack, Internet Safety, Indian Penal Code, Online Extortion, Threat To Life, Married Woman Harassed, Uttarakhand Crime, Cyber Law India, Mobile Hacking Case,)

यह भी पढ़ें :  देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े गोलीकांड, काशीपुर के स्टोन क्रशर व्यवसायी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, राजधानी में 16 दिनों में पांचवीं हत्या से सुरक्षा पर प्रश्न...