नवीन समाचार, देहरादून, 28 अप्रैल 2024 (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने अत्यधिक धनी लोगों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले बेहद महंगे एलएसडी यानी हाई प्रोफाइल ड्रग्स लिसेर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से बरामद ड्रग्स 2058 ब्लॉट्स व 6 ग्राम अवैध हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
कोबरा गिरोह के सदस्य हैं आरोपित (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दून पुलिस ने एक विदेशी महिला सहित कोबरा समूह के तीन आरोपितों को कोकिन, स्मैक एमडीएमए आदि अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि आज 28 अप्रैल को प्रेमनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोबरा गिरोह के सदस्य हाई प्रोफाइल ड्रग्स एलएसडी की आपूर्ति करने जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने टीम के साथ बिधौली रोड से 20 व 25 वर्षीय तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी रजत भाटिया व शिवम अरोड़ा और कृष गिरोटी निवासी ईदगाह चकराता रोड कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित विभिन्न संस्थानों के छात्र हैं, और यह ड्रग छात्रों व पार्टियों में सप्लाई करते थे। (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)
यह भी पता चला है कि यह लोग एलएसडी मंगवाने के लिये डार्क वेब यानी काले धंधे में प्रयुक्त अवैध वेबसाइटों का इस्तेमाल करते थे। आरोपितों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने 25000 रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपितों के विरूद्व थाना प्रेमनगर में अंतर्गत धारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)
पुलिस टीम में सीओ प्रेमनगर सर्किल रीना राठौर, एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी, एसएसआई प्रमोद खुगशाल, चौकी प्रभारी बिधोली राजीव धारीवाल, उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, उपनिरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक राजेश शाह, हेड कांस्टेबल सुशांत, परविंदर, कांस्टेबल उमेश, नितिन, अमरेंदर, हेड कांस्टेबल एसओजी किरण शामिल रहे। (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।










कोबरा गिरोह के सदस्य हैं आरोपित (3 Students arrested with LSD drugs worth 2 Crore)



