नवीन समाचार, नैनीताल, 2 फरवरी 2026 (Nainital News 2 Feb 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में सोमवार को मौसम, सांस्कृतिक, सामाजिक, श्रमिक और खेल से जुड़े चार महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। श्री राम सेवक सभा द्वारा फागोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर महिला दलों की बैठक, भोजनमाता संगठन का न्यूनतम वेतन और स्थायित्व की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन, एक बालिका विद्यालय की छात्रा का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन और इससे जुड़ी सामाजिक सहभागिता ने नगर में चर्चा का केंद्र बनाया।
श्री राम सेवक सभा नैनीताल में फागोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर महिला दलों की बैठक
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल (Shri Ram Sevak Sabha) की ओर से नगर में पौष माह के प्रथम सप्ताह से ही होली गायन की शुरुवात के साथ आगे आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सोमवार को सभा भवन में नैनीताल नगर के प्रमुख महिला दलों, महिला होलियारों और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक साह ने की।
बैठक में संस्था के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी ने फागोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद महिला दलों के साथ आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर परिचर्चा की गई। महिला होली कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भी विस्तृत विचार विमर्श हुआ। महासचिव ने बताया कि 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय महिला होली दलों का प्रतिभाग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें नैनीताल सहित अन्य जिलों से भी महिला होली दल शामिल होंगे।
उद्घाटन 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे धर्मशाला तल्लीताल से होली जुलूस और महिला स्वांग प्रतियोगिता नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगी। इस दौरान महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इस वर्ष भी फागोत्सव को भव्य बनाने में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन मोहित साह ने किया।
बैठक में सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह सहित मुकेश जोशी, हरीश राणा, गिरीश जोशी, किशन नेगी, ललित साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट, जीवंती भट्ट, अमिता साह, रेखा जोशी, तारा बोरा, खष्टी बिष्ट, कविता गंगोला, सुमन साह, रेशमा टंडन, हेमा जोशी, सुनीता वर्मा, भारती कैड़ा, रुचि बेलवाल, ज्योति साह, मंजू पांडे, कलावती असवाल, हिमांशु तिवारी, तुलसी बिष्ट, अदिति खुराना, दीपा जोशी, कुसुम सनवाल, नीरू पुजारी सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
नैनीताल में फिर बदला मौसम
नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल सहित निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक बार फिर से मौसम से करवट बदल ली है। नगर में आज सुबह आसमान में बादलों की उपस्थिति के बीच धूप खिलने के साथ मौसम सर्द रहा, किंतु दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य हो गया और धूप में गर्मी भी महसूस की गयी। किंतु अपराह्न तक एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया और हल्की बारिश शुरू हो गयी।
इधर भारत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 16 एवं न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और आगे मंगलवार को आसमान के सामान्यतया बादलों से घिरे रहने और गरज-चमक के साथ बारिश तथा तापमान के गिरावट के साथ अधिकतम 12 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गयी है। वहीं स्थानीय स्तर पर लोग एक बार फिर हिमपात होने की उम्मीद भी लगा रहे हैं।
भोजनमाता संगठन का तल्लीताल में धरना प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन और स्थायित्व की मांग
नैनीताल। भोजनमाता संगठन उत्तराखंड की नैनीताल इकाई ने सोमवार को तल्लीताल डांठ में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी देवी ने कहा कि भोजनमाताएं भोजनमाताएं पिछले 20 से 21 वर्षों से सरकारी और अर्धसरकारी विद्यालयों में भोजन बनाने का कार्य कर रही हैं जबकि उन्हें मात्र 100 रुपये प्रतिदिन और लगभग 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। लंबे समय से वह न्यूनतम वेतन और स्थायी रोजगार की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई भोजनमाताएं धरने में इसलिए शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि विद्यालय प्रशासन ने उन्हें धमकाया। संगठन की मांग है कि भोजनमाताओं को न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई, पेंशन, आकस्मिक अवकाश और प्रसूति अवकाश की सुविधा दी जाए तथा उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके साथ ही हटाई गई भोजनमाताओं को पुनः कार्य पर रखने की भी मांग की गई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिले की सभी भोजनमाताएं धरना प्रदर्शन के साथ कार्य बहिष्कार करेंगी। धरने में अनीता देवी, पुष्पा जलाल, सीमा देवी, सुशीला, चंपा देवी, लता, शबीना, संतोष, जानकी देवी, हेमा देवी, भगवती देवी, नंदी बिष्ट, पूजा देवी, दीपा देवी, शकीना, दीपा नेगी, सरस्वती देवी, कमला पंत, हेमा डालाकोटी, निरमा देवी सहित बड़ी संख्या में भोजनमाताएं मौजूद रहीं।
मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हिमानी आर्य का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन
नैनीताल के मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हिमानी आर्य का 69वीं विद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-19 वर्ग के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता पांच से नौ फरवरी तक बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित की जानी है।
हिमानी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विनय साह, प्रधानाचार्य शबनम अहमद, रश्मि पुरोहित, पूनम दुहन, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दरमवाल सहित समस्त विद्यालय कर्मी तथा कोच मनोज कुमार, भगवत मेर, सुनील कुमार और कमल बिष्ट ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 2 Feb 2026) :
Nainital News 2 Feb 2026, Nainital Today Top News, Nainital Cultural Events 2026, Bhojanmata Minimum Wage Demand Uttarakhand, Nainital Protest Labour Rights, Women Holi Festival Nainital, Nainital Sports Achievement News, Girl Student National Boxing Selection, Education And Sports Uttarakhand, Social Issues In Nainital Today, Uttarakhand Local Governance News, #CulturalHeritage #LabourRights #WomenEmpowerment #EducationAndSports #SocialWelfare #Governance #YouthDevelopment
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।