गुरुवार को नैनीताल के कैंची धाम आ सकते हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मई 2024 (Vice President Jagdip Dhankhar may visit Kainchi)। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे पर आ सकते हैं। उनका कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। नैनीताल जिला प्रशासन के पास उपराष्ट्रपति धनखड़ के आने का संभावित कार्यक्रम पहुंच गया है। डीएम वंदना सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

हल्द्वानी, पंतनगर या बरेली में उतर सकते हैं (Vice President Jagdip Dhankhar may visit Kainchi)

(Vice President Jagdip Dhankhar may visit Kainchi) West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar is NDA Candidate for Vice President  Post and Rajasthan Leaders congratulations ANN | Rajasthan News: जगदीप धनखड़  को NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, राजस्थान के ...बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमान पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेगा। पंतनगर एयरपोर्ट की निदेशक मोनिका गुप्ता डेम्बला की ओर से भी उपराष्ट्रपति धनखड़ के आने का कार्यक्रम मिलने की पुष्टि की गयी है।

हालांकि उपराष्ट्रपति धनखड़ के विमान के लिये हल्द्वानी के आर्मी कैंट में भी प्रबंध किये जा रहे हैं। इसके अलावा बरेली में भी उनका विमान उतर सकता है। इस बारे में कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। डीएम वंदना सिंह ने भी उपराष्ट्रपति धनखड़ का गुरुवार को कैंची धाम आगमन के लिये संभावित कार्यक्रम प्राप्त होने की बात कही है। (Vice President Jagdip Dhankhar may visit Kainchi)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Vice President Jagdip Dhankhar may visit Kainchi)

Leave a Reply