नवीन समाचार, रुद्रपुर, 10 दिसंबर 2024 (Businessman made serious Allegations ofBlackmail)। रुद्रपुर में एक व्यापारी ने अपनी बहू, उसके भाई और पिता पर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि झूठे छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे 47 लाख 50 हजार रुपये वसूले गये। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित बहू, उसके भाई और पिता के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी ने बहू पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यापारी ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे का विवाह 26 जून 2023 को गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी युवती के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही बहू का व्यवहार बदलने लगा। उसने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, जिससे घर में विवाद होने लगा। इस कारण बेटा अपनी पत्नी को लेकर अलग रहने लगा।
47 लाख 50 हजार रुपये की वसूली का आरोप
व्यापारी ने बताया कि अलग रहने के बाद भी बहू और उसके भाई ने उनसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धनराशि की मांग की। 15 नवंबर 2023 को डर के कारण व्यापारी ने बहू और उसके भाई के खाते में 17 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद भी दोनों का लालच बढ़ता गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने दो बार 5-5 लाख और एक बार 10 लाख रुपये दिए।
और अधिक धनराशि की मांग जारी
पीड़ित ने कहा कि 12 मार्च 2024 को बहू का भाई उनके मॉडल कॉलोनी स्थित घर पर आया और पुनः पैसे मांगने लगा। भयवश उन्होंने उसे 10 लाख रुपये और दिए। व्यापारी ने यह भी बताया कि बहू के भाई ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी केवल धन वसूली के लिए की थी।
पुलिस ने जांच शुरू की (Businessman made serious Allegations ofBlackmail
व्यापारी के अनुसार, बहू के पिता भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं। आरोपित अभी भी उनसे धनराशि की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर आरोपित बहू, उसके भाई और पिता के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Businessman made serious Allegations ofBlackmail, Blackmail, Rudrapur, Crime, Police Investigation, Uttarakhand,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.