‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में जुड़ा भावनात्मक भाव, देवीधूरा से आलमा हाउस तक हुआ पौधरोपण, पौधों की पूजा कर की गई दीर्घायु की कामना

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-देवीधूरा गांव में ग्रामीणों ने पेड़ों की पूजा कर मां को किया समर्पित

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जुलाई 2025 (Plantation Campaign-1 Tree in the name of Mother। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के देवीधूरा गांव में रविवार को पौधरोपण एक विशेष व भावनात्मक परंपरा के साथ किया गया। यहां ग्रामीणों ने वन विभाग की मनोरा रेंज के सहयोग से भूमिया मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधों की पूजा कर उन्हें अपनी मां के नाम समर्पित किया तथा उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए धरती में रोपा।

08e8a1516f9e54fc0c3f747c616a0193 703734393पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन में ग्रामीणों व वन विभाग के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से पहले पौधों की पूजा की, तत्पश्चात एक-एक कर उन्हें माता के नाम पर रोपित किया गया। बाद में मंदिर में पेड़ों की दीर्घायु हेतु प्रार्थना की गई और सभी को उनके संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे गये। ग्रामीणों ने इन पौधों की सुरक्षा व देखभाल का भी संकल्प लिया है। कार्यक्रम में वन दरोगा सुरेश जोशी, राजू करायत, दुर्गा दत्त मेलकानी, शिव सिंह, ज्योति मेलकानी, राधा, पूनम सिजवाली, हीरा सहित ग्रामीण बलदेव प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार, रेनू, शीला, दीपांक, ऋषभ, सौरभ, नितिन, सुंदर लाल, सीमा देवी, कमला देवी, शांति देवी, कमल किशोर व घनश्याम आदि उपस्थित रहे।

आलमा हाउस क्षेत्र में भी हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण कार्यक्रम (Plantation Campaign-1 Tree in the name of Mother)

09bc12a49b993290d940fdb6e9f8a2ef 1168242689नगर के टांकी बैंड स्थित आलमा हाउस क्षेत्र में प्रेरणा संघ सात नम्बर की महिलाओं ने वन विभाग नैनीताल के सहयोग से ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने भी एक पौधा रोपा और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे भावनात्मक प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान और पहचान भी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर प्रेरणा संघ की अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, सभासद जीनू पांडे, हरीश राणा, सुमन तिवारी, सुमन रावत, कमला बिष्ट, कमला बुधलाकोटी, चित्रा पंत, जया बिष्ट, राधा गोसाई, आशा बिष्ट, चंपा पांडे, स्मिता तिवारी, गीता तिवारी, कौशल्या बिष्ट, गीता बुधलाकोटि, मंजू पांडे, हेमा जोशी, उमा, ख्यालीदत्त तिवारी, सदानंद जोशी, जीवनचंद जोशी, जानकी मठपाल सहित वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  संपत्ति विवाद में टूटते पारिवारिक रिश्ते, सेवानिवृत्त विंग कमांडर ने माता-पिता को घर से बाहर निकाला, दूसरे कलयुगी पुत्र ने जीवित पिता का क्रियाकर्म और पिंडदान किया

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..(Plantation Campaign-1 Tree in the name of Mother, Ek Ped Maa Ke Naam, Tree Plantation Uttarakhand, Devi Dhura Tree Worship, Almora Temple Plantation, Manora Range Nainital, Mukul Sharma Forest Officer, Sarita Arya MLA)

Leave a Reply