❤️‍🔥 हरिद्वार में दो विवाहित महिलाएं प्रेमियों संग बच्चों को लेकर हुईं फुर्र, प्रेमियों के हाल भी चौंकाने वाले…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 7 अगस्त 2025 (2 Married Women Ran away with their lovers with)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत ज्वालापुर क्षेत्र में दो विवाहित महिलाओं के अपने बच्चों सहित अचानक लापता होने का मामला सामने आया, जो बाद में अपने-अपने प्रेमियों के साथ दिल्ली में पायी गयीं। इस घटना ने न केवल उनके परिवारों को चिंता में डाल दिया, बल्कि मोहल्ले में भी चर्चाओं का विषय बन गयी। पुलिस ने दिल्ली जाकर दोनों महिलाओं को बच्चों सहित बरामद किया और व्यापक काउंसलिंग के बाद उनके अपने पतियों के पास लौटने की पुष्टि की।

बच्चों समेत अचानक हुईं लापता

(2 Married Women Ran away with their lovers with) (Girl reached Lovers house-Insisted for Marriage UCC-Marriage-Divorce-Live-in Registration in UKपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की दो विवाहित महिलाएं, जो एक ही मोहल्ले में रहती थीं, बीते सप्ताह अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अचानक लापता हो गयीं। परिजनों ने पहले उन्हें स्वयं खोजने का प्रयास किया, किंतु जब कोई जानकारी नहीं मिली तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी गयी। महिलाओं के लापता होने और बच्चों के साथ जाने की घटना से मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं।

प्रेमियों के साथ दिल्ली पहुंच गई थीं महिलाएं-एक का प्रेमी दिव्यांग-दूसरी का बेरोजगार 

जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की, जिससे चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी कि दोनों महिलाएं अपने ही पड़ोस के युवकों के साथ प्रेम-संबंध में थीं और उन्हीं के साथ दिल्ली चली गयी थीं। विशेष बात यह रही कि इनमें से एक महिला का प्रेमी दिव्यांग है, जो स्वयं चल-फिर नहीं सकता और पूरी तरह अपने परिजनों पर आश्रित है। उसके परिजनों ने विवाहिता पर जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, दूसरी महिला जिस युवक के साथ गयी थी, वह भी बेरोजगार है।

पुलिस टीम ने दिल्ली में किया बरामद

इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक टीम को दिल्ली भेजा, जहां से दोनों महिलाओं को बच्चों सहित बरामद कर हरिद्वार लाया गया। ज्वालापुर कोतवाली में उनसे पूछताछ और काउंसलिंग की गई। इस दौरान दोनों महिलाओं ने अपने पतियों के साथ जाने से मना कर दिया और प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं। उन्होंने बच्चों को भी साथ रखने की जिद की।

काउंसलिंग के बाद लौटीं पति के पास (2 Married Women Ran away with their lovers with)

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार, काउंसलिंग के दौरान महिलाओं को समझाया गया कि जिन युवकों के साथ वे रहना चाहती हैं, उनमें से एक दिव्यांग है और दूसरा युवक बेरोजगार है। वह खुद का भरण-पोषण करने की स्थिति में नहीं हैं, और उनके पास भविष्य की कोई ठोस योजना भी नहीं है। इस पर लंबी बातचीत के बाद दोनों महिलाएं समझ गयीं और अपने-अपने पतियों के साथ लौटने को राजी हो गयीं।

क्योंकि दोनों महिलाओं ने अभी तक अपने पतियों से तलाक नहीं लिया था, अतः पुलिस ने उन्हें उनके वैध पतियों के सुपुर्द किया। यह घटना पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के सापेक्ष सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

(2 Married Women Ran away with their lovers with, Haridwar News, Married Women Eloped With Lovers, Women Found In Delhi, Uttarakhand Police Action, Jwalapur News Update, Women With Children Missing, Love Affair Case Uttarakhand, Police Counseling Success, Divyang Lover Case, Family Drama In Haridwar,)

Leave a Reply