उत्तराखंड : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, लेकिन विभागीय वेबसाईट पर अभी कोई जानकारी नहीं आ रही है नज़र
नवीन समाचार, देहरादून, 2 जनवरी 2025 (Uttarakhand-Online application for Anganwadi and)। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश पहले ही जारी किया जा चुका था, और अब आवेदन शुरू हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद नए पद सृजित हुए। इन पदों पर भर्ती के लिए नियमावली में बदलाव करना अनिवार्य था।
कुल 6559 पदों पर महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित (Uttarakhand-Online application for Anganwadi and)
रेखा आर्या ने बताया कि पिछली कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद विभाग ने 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को आवश्यक शासनादेश जारी किए। इस प्रक्रिया के तहत कुल 6559 पदों पर महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिनमें 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6185 सहायिका के पद शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उच्चीकरण के कारण कई सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं, जिससे सहायिकाओं के पद खाली हो गए। अब इन रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह निर्णय राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि इस संबंध में उत्तराखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट – www.wecd.uk.gov.in व पोर्टल – www.wecduk.in पर अभी भी कोई जानकारी नज़र नहीं आ रही है।
इस संबंध में जब भी होई लिंक उपलब्ध होगा, हम यहां उपलब्ध कराएंगे। इसके लिये लगातार हमारी वेबसाइट के इस लिंक को रिफ्रेश करके देखते रहें।
ये हैं नियम
सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है आवेदन
ये रिक्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई / मूल निवासी होना अनिवार्य
आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गयी है
आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं
अधिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है (Uttarakhand-Online application for Anganwadi and)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।