14 अप्रैल को देहरादून में पीएम मोदी का भव्य रोड शो: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात और जनसभा, कार्यक्रम जारी…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 12 अप्रैल 2026 (Modi-April 14-Delhi-Dehradun Expressway)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। लगभग दो घंटे के इस प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री देवभूमि को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण देहरादून में आयोजित होने वाला 12 से 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो होगा, जो राज्य के इतिहास में अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (14 अप्रैल):

  • सुबह 10:00 बजे: देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन।

  • सुबह 10:30 – 11:30 बजे: उत्तर प्रदेश के गणेशपुर क्षेत्र का दौरा।

  • दोपहर 12:00 बजे: उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना और शीश नवाना।

  • दोपहर 12:30 बजे: महत्वाकांक्षी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण।

  • दोपहर 1:00 बजे: गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधन।

  • दोपहर 2:00 बजे: देहरादून से वापसी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

(Modi-April 14-Delhi-Dehradun Expressway) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सप्रेस-वे पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है कि कैसे हम विकास के साथ-साथ कुदरत और जंगलों को भी बचा सकते हैं. ये एक्सप्रेसवे इतना खूबसूरत है कि जहां ऊपर गाड़ियां रफ्तार भरेंगी, तो वहीं नीचे वन्य जीव अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे.प्रधानमंत्री जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, वह न केवल सफर की दूरी कम करेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की भी मिसाल पेश करेगा।

  • लागत व लंबाई: करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे 210 किमी लंबा है।

  • समय की बचत: अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

  • (Modi-April 14-Delhi-Dehradun Expressway) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन है. इसे इस तरह बनाया गया है कि ऊपर इंसान अपनी गाड़ियों में सफर करेंगे और नीचे पूरी जमीन जंगल के जानवरों के लिए खाली रहेगी. यह नजारा बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी चिड़ियाघर में नहीं, बल्कि असली जंगल के बीचों-बीच से कोई पुल गुजर रहा हो.
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड सेक्शन है. इसे इस तरह बनाया गया है कि ऊपर इंसान अपनी गाड़ियों में सफर करेंगे और नीचे पूरी जमीन जंगल के जानवरों के लिए खाली रहेगी. यह नजारा बिल्कुल वैसा ही है जैसे किसी चिड़ियाघर में नहीं, बल्कि असली जंगल के बीचों-बीच से कोई पुल गुजर रहा हो

    खासियत: इसमें 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन बनाया गया है, जिससे ऊपर वाहन दौड़ेंगे और नीचे राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्य जीव स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है।

अन्य प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास:

एक्सप्रेसवे के अलावा पीएम मोदी कई अन्य बड़ी परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे:

  1. टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट: 1000 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना।

  2. पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार: हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए।

  3. बनबसा लैंड पोर्ट: सीमावर्ती व्यापार और आवाजाही को सुगम बनाने हेतु।

जनता की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था:

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर आम जनता और जनसभा में आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने राहत दी है:

  • टोल फ्री यात्रा: 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक पूरी तरह टोल फ्री रहेगा।

  • बसों का इंतजाम: लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए परिवहन विभाग 2300 बसों की व्यवस्था कर रहा है।

  • ट्रैफिक प्लान: शहर को जाम मुक्त रखने के लिए आशारोड़ी बैरियर को हटाया जाएगा और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल समाचार: विकास कार्यों के लिए आंदोलन की चेतावनी, छापेमारी में ओवररेटिंग उजागर और नन्हे तेजस ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा ‘उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा, जहाँ रोड शो के दौरान कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी।


पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Modi-April 14-Delhi-Dehradun Expressway) :

Uttarakhand News, Dehradun News, Hindi News, PM Modi Dehradun Visit 14 April, Delhi Dehradun Expressway Inauguration, Asia Largest Wildlife Corridor Rajaji, Maa Dat Kali Temple Puja PM Modi, Dehradun Road Show Route Map, Tehri Pumped Storage Plant Launch, Pantnagar Airport Expansion Project, Toll Free Lakhshiwala 14 April, Travel Time Delhi To Dehradun 2026, National Highway Authority Of India Projects, PM Modi Uttarakhand Infrastructure Gifts, Traffic Advisory Dehradun 14 April #InfrastructureDevelopmentPolicy #WildlifeConservationLaw #NationalHighwayGovernance #PublicTransportPolicyIndia #EconomicGrowthStrategyUttarakhand #EnvironmentalProtectionPolicy

Leave a Reply