पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन : चिकित्सा बिलों, विज्ञापनों की सूचीबद्धता और मान्यता नवीनीकरण पर त्वरित निर्णय की मांग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, भीमताल (नैनीताल), 11 अप्रैल 2026 (Memorandum to CM for Journalist Issue)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया-उत्तराखंड (NUJI-Uttarakhand) के तत्वावधान में नैनीताल और भीमताल के पत्रकारों ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल में भेंट कर अपनी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ और नगर अध्यक्ष गौरव जोशी के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान नियमों और प्रशासनिक विलंब के कारण पत्रकार समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है।

(Memorandum to CM for Journalist Issue) NATIONAL UNION OF JOURNALIST ( NUJ INDIA )मुख्यमंत्री ने भीमताल प्रवास के दौरान पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुना और शासन स्तर पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से चिकित्सा प्रतिपूर्ति, विज्ञापनों की सूचीबद्धता और मान्यता नवीनीकरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नए नियमों पर पत्रकारों की आपत्ति

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों के चिकित्सा बिलों के भुगतान की प्रक्रिया में हाल ही में किए गए बदलाव अव्यावहारिक हैं। नई व्यवस्था के तहत केवल चुनिंदा सरकारी संस्थानों (एम्स दिल्ली, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पीजीआई चंडीगढ़) में ही उपचार और एक लाख रुपये की सीमा निर्धारित की गई है। पत्रकारों का तर्क है कि आपातकालीन स्थिति में इन दूरस्थ संस्थानों तक पहुँचना और समय पर उपचार मिलना अत्यंत कठिन है। उन्होंने मांग की कि:

  • नियमों में संशोधन कर पूर्व की भांति निजी अस्पतालों में कराए गए उपचार के बिलों का भुगतान किया जाए।

  • या फिर नामित संस्थानों में पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार की गारंटी दी जाए।

विज्ञापन सूचीबद्धता और मान्यता नवीनीकरण में विलंब

पत्रकारों ने समाचार पोर्टलों की विज्ञापन सूचीबद्धता (Listing) प्रक्रिया में हो रहे विलंब पर भी रोष जताया। ज्ञापन में कहा गया कि समाचार पोर्टलों की विज्ञापन सूचीबद्धता सामान्यतः प्रतिवर्ष होती रही है, लेकिन मई 2025 में चार वर्ष बाद इसे शुरू किया गया। किन्तु मई 2025 में शुरू हुई यह प्रक्रिया 11 माह बीतने के बाद भी अधूरी है और प्रशासन 5 वर्ष पुरानी सूची के आधार पर ही विज्ञापन जारी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि सूचीबद्धता की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर नई सूची के अनुसार विज्ञापन जारी किए जाएं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विरोधियों को फँसाने को मकान का ताला तोड़कर नाबालिग किशोरी के पैर रस्सी से बांधे और बिना कपड़े...

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पत्रकारों की मान्यता के नवीनीकरण में ‘एलआईयू’ (LIU) रिपोर्ट की तकनीकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। पत्रकारों ने मांग की कि रिपोर्ट की पुनः समीक्षा कर जल्द से जल्द मान्यता बहाल की जाए। साथ ही, देहरादून से ‘राष्ट्रीय सहारा’ का प्रकाशन अस्थायी रूप से बंद होने के कारण वहां के पत्रकारों की मान्यता रोके जाने पर भी आपत्ति जताई गई और उसे पुनः बहाल करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन ‘फ़ौजी’, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी के साथ आकांक्षी माड़मी, हरीश पांडे, विजय थापा, हेमंत रावत, निर्मल नेगी, वैभव बिष्ट, कुलदीप कुमार और अमित पलड़िया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकार गणेश कांडपाल को भ्रातृशोक, शोक की लहर

बरिष्ठ पत्रकार गणेश कांडपाल के सबसे बड़े भाई के एन कांडपाल के निधन पर एन यू  जे आई पत्रकारों समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया। | dainikjagoworld.comनैनीताल। नगर के पत्रकार गणेश कांडपाल के बड़े भाई केएन कांडपाल का 83 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय कांडपाल अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए हैं।

उनके बड़े पुत्र दिल्ली स्थित डॉ.राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र दिल्ली में ही व्यवसाय कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर परिजनों सहित नैनीताल के पत्रकारों एवं एनयूजेआई-उत्तराखंड से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम में रेस्टोरेंट की जमीन सरकार ने ली कब्जे में, जमीन विवाद में गोली चलाने वाले का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Memorandum to CM for Journalist Issue) :

Memorandum to CM for Journalist Issue, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Journalists Memorandum To CM Dhami, NUJI Uttarakhand Delegation Bhimtal, Journalist Medical Reimbursement Issue, News Portal Empanelment Delay Uttarakhand, Press Accreditation Renewal Problem LIU, National Sahara Journalist Accreditation News, Medical Treatment Policy For Media, Government Advertisement Policy Uttarakhand 2026, Journalist Union Demands Bhimtal, Health Insurance For Media Professionals, Administrative Delay In Journalist Welfare, Legal Rights Of Media Persons India, Public Relations Department Uttarakhand Policy, #JournalistWelfarePolicy #MediaRegulationLaw #PublicHealthBenefitGovernance #AdvertisementTransparencyPolicy #FreedomOfPressLawIndia

Leave a Reply