WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

नैनीताल में बारिश से 17 मोटर मार्ग बंद, अब तक तीन लोगों की दैवी आपदा से मौत; 15 अक्टूबर तक सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अगस्त 2026 (17 Motor Roads Closed in Nainital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में शुक्रवार को रात से जारी वर्षा के कारण भूस्खलन और मलबा आने से 17 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। रानीबाग-भीमताल (Ranibagh-Bhimtal) मुख्य मोटर मार्ग भी मल्ला सलड़ी के पास बार-बार मलबा आने से प्रभावित रहा, जहां जेसीबी की मदद से लगातार मार्ग खोलने का काम किया गया। जनपद में अब तक वर्षा एवं दैवी आपदा से तीन लोगों की जनहानि, छह भवनों को आंशिक क्षति और 20 घरों की आंगन की दीवारों को नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि विद्युत और पेयजल आपूर्ति सामान्य बताई गई है।

17 मोटर मार्गों पर आवाजाही प्रभावित, विभाग जुटे मार्ग खोलने में

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी-काठगोदाम (Haldwani-Kathgodam) में 28 मिमी, कालाढूंगी (Kaladhungi) में 18 मिमी, रामनगर (Ramnagar) में 14.4 मिमी, नैनीताल में 1 मिमी और बेतालघाट (Betalghat) में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कैंची धाम (Kainchi Dham), खनस्यूं (Khansyu), मुक्तेश्वर (Mukteshwar) और चोरगलिया (Chorgalia) में वर्षा दर्ज नहीं हुई। जनपद की औसत वर्षा 6.3 मिमी तथा 1 जून से अब तक संचयी वर्षा 579.17 मिमी दर्ज की गई है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पांच करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की कुमाऊं मंडलीय समीक्षा, स्वच्छता अभियान, बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, फूंका सरकार का पुतला, फल वितरण और स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता

सुबह 8 बजे तक नदियों में गौला का डिस्चार्ज 1,709 क्यूसेक, कोसी का 2,999 क्यूसेक और नंधौर का 340.40 क्यूसेक रहा। इन नदियों के चेतावनी और खतरे के स्तर क्रमशः गोला में 27,576 और 41,364 क्यूसेक, कोसी में 51,786 और 76,998 क्यूसेक तथा नंधौर में 10,000 और 35,075 क्यूसेक हैं। हालांकि ये आंकड़े सुबह 8 बजे तक के हैं और इसके बाद भी बारिश जारी रही।

बारिश के कारण यह मार्ग अवरुद्ध

17 Motor Roads Closed in Nainital,
रानीबाग-भीमताल मुख्य मोटर मार्ग पर मल्ला सलड़ी के पास आया मलबा।

बारिश के कारण 17 मार्ग अवरुद्ध बताए गए हैं। इनमें रानीबाग-भीमताल मुख्य मोटर मार्ग भी शामिल रहा। इस पर मल्ला सलड़ी के पास कई बार मलबा आता रहा। मौके पर तैनात रही जेसीबी मलबा हटाकर मार्ग खोलती रही। बारिश के कारण निम्न मार्ग अवरुद्ध बताए गए हैं—

  • कूल मोटर मार्ग के किमी 1 और 5

  • गजिया-घुघुतीधार-बेतालघाट मोटर मार्ग के किमी 19
  • फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग के किमी 12
  • अंबेडकर ग्राम-रिखोली मोटर मार्ग के किमी 15
  • भीड़ापानी-महतोली मोटर मार्ग के किमी 4
  • कोंता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग के किमी 9, 15 और 26
  • पतलोट-पस्यागांव मोटर मार्ग के किमी 7
  • खुजेटी-भौनरा
  • ढोलीगांव-कैड़ागांव
  • बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा
  • खनस्यूं-टांडा
  • पदमपुरी-सुवाकोट-पोखरी
  • छीड़ाखान-अधोरा-अमजड़
  • टपुवा-बबियाड़
  • भवाली बाइपास-2
  • रानीबाग-भीमताल
  • हरिनगर-चंदादेवी मोटर मार्ग

संबंधित विभागों की ओर से इन मार्गों को खोलने की कार्रवाई जारी है। रानीबाग-भीमताल मार्ग पर मल्ला सलड़ी के पास मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर तैनात रही और मार्ग को खोलने का प्रयास जारी रहा।

दैवी आपदा से तीन लोगों की जनहानि

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बारिश एवं दैवी आपदा से अब तक जनपद में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा छह भवनों को आंशिक क्षति, 20 घरों की आंगन की दीवारों को नुकसान और एक छोटे पशु की क्षति दर्ज की गई है। अभी तक किसी पूर्ण भवन अथवा बड़े पशु की क्षति दर्ज नहीं हुई है।

विद्युत और पेयजल आपूर्ति सामान्य बताई गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने तथा आपदा से हुए नुकसान की निगरानी में जुटे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  स्वतंत्रता दिवस पर कैंची धाम के लिए विशेष यातायात योजना, टैक्सी-दोपहिया का प्रवेश प्रतिबंधित; पूरे नैनीताल जनपद में सुरक्षा बढ़ी

15 अक्टूबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने 10 अगस्त को हुई वीडियो वार्ता में बारिश से क्षतिग्रस्त और निर्माणाधीन सड़कों को 15 अक्टूबर तक पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिलाधिकारी स्तर से कार्यों की नियमित निगरानी कराने तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम पूरा करने को कहा था।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में नैनीताल के जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त एवं निर्माणाधीन सड़कों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बरसात से प्रभावित सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने, गुणवत्ता के साथ समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। जिला प्रशासन इन कार्यों की लगातार समीक्षा करेगा, ताकि आवागमन प्रभावित न हो और निर्धारित समय-सीमा तक सभी सड़कें सुगम बनाई जा सकें।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (17 Motor Roads Closed in Nainital, ) :

<

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खड़गे की रैली के बाद हल्द्वानी रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

p style=”text-align: justify;”>17 Motor Roads Closed in Nainital, Nainital Rainfall News, Nainital Road Blocked, Uttarakhand Monsoon, Nainital Landslide, Ranibagh Bhimtal Road, Nainital Disaster Management, 17 Roads Closed Nainital, Nainital Rain Damage, Nainital Weather Update, Nainital Roads Repair, Nainital Rain Disaster 2026, 17 Motor Roads Blocked in Nainital, Roads Blocked Due to Rain in Nainital, Landslide Damage in Nainital, Three Deaths in Nainital Rain Disaster, Ranibagh Bhimtal Road Blocked by Debris, Roads to Be Repaired by October 15, Nainital Monsoon Road Damage, Uttarakhand Rain and Landslide, Nainital District Disaster Management, #Nainital #Uttarakhand #NainitalRain #Monsoon #Landslide #RoadBlock #NainitalNews #UttarakhandNews #Ranibagh #Bhimtal #RainDamage #DisasterManagement #NainitalRoads #MonsoonAlert #NavinSamachar

Leave a Reply