नैनीताल में आसमानी आफत: पिछले चार माह में एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा, उफान पर नाले और लबालब हुई नैनी झील

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अप्रैल 2026 (Nainital Weather Report 8 April 2026)। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम विभाग की भविष्यवाणी अक्षरसः सटीक सिद्ध हुई है। बुधवार रात्रि से जारी मूसलाधार वर्षा ने नगर में मानसून जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि शीतकाल के बीते चार महीनों में बताई जा रही शीतकालीन वर्ष की कमी इंद्रदेव ने मात्र पिछले कुछ घंटों में पूरी कर दी है। इस भारी वर्षा से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं पर्यटक होटलों से ही नगर के प्राकृतिक सौन्दर्य को निहार रहे हैं। दूसरी ओर नैनी झील के जलस्तर में हुई उत्साहजनक वृद्धि ने भविष्य के लिए सुखद संकेत भी दिए हैं।

नगर में बीती रात से शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने तड़के तेजी दिखाई। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के सभी छोटे-बड़े नाले उफान पर या गए, जिससे पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा-करकट भी नैनी झील में समा गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे नैनीताल-भवाली और नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

नैनी झील के जलस्तर में सुधार: सूखे के संकट से मिली मुक्ति

Nainital Weather Report 8 April 2026 Barish4शीतकाल के दौरान बारिश न होने से नैनी झील के अस्तित्व पर जो संकट मंडरा रहा था, वह इस वर्षा से काफी हद तक टल गया है। आंकड़ों पर दृष्टि डालें तो:

  • ताजा जलस्तर: नैनी झील का जलस्तर वर्तमान में 80 फीट 4 इंच पर पहुंच गया है।

  • तुलनात्मक वृद्धि: वर्ष 2016 (74.8 फीट) और 2017 (73.11 फीट) के अप्रैल माह की तुलना में इस वर्ष झील का जलस्तर 5 से 6 फीट अधिक है।

  • बारिश के आंकड़े: आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में 19 मिमी वर्षा हुई है, जबकि 1 जनवरी से अब तक कुल 136 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि अब झील का मापन उसकी तलहटी से किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वर्षा का यही क्रम जारी रहा, तो मई-जून की तपती गर्मियों में भी झील का जलस्तर बेहतर बना रहेगा और मानसून के दौरान जलस्तर के सर्वोच्च स्तर 89 फीट तक पहुंचने की प्रबल संभावना है, जिससे झील के गेट खोलकर इसके पानी को ‘रिफ्रेश’ किया जा सकेगा।

पारे में भारी गिरावट: ठिठुरने लगी सरोवर नगरी

बेमौसम की इस मूसलाधार बारिश ने तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया है। बीते 24 घंटों में नैनीताल का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री से गिरकर मात्र 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। तापमान में आई इस अचानक गिरावट के कारण लोगों ने पुनः गरम कपड़े और हीटर निकाल लिए हैं।

पर्यटकों होटलों से ही ले रहे आनंद

देश-दुनिया से सैर-सपाटे को पहुंचे पर्यटक इस खराब मौसम के कारण होटलों से नगर के प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद लेते रहे और अपराह्न में बारिश बंद होने के बाद जमकर मौसम का आनंद लिया। स्थानीय प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों के प्रति लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Weather Report 8 April 2026) :

Nainital Weather Report 8 April 2026, Uttarakhand Weather News, Nainital Rain Record April 2026, Naini Lake Water Level Status, Heavy Rainfall In Nainital Today, Temperature Dip In Kumaon, Weather Forecast Accuracy Uttarakhand, Tourists Stranded In Nainital Hotels, Natural Water Source Recharge Nainital, Flash Floods In Local Drains Nainital, Monsoon Like Rain In Summer Uttarakhand, Life Impacted By Rain And Fog Nainital, B.D. Pandey Hospital Weather Impact, #NainitalWeather #NainiLake #UttarakhandRain #WeatherUpdate #NainitalTourism #ClimateChange #RainRecord #KumaonNews #NainitalDiaries #WaterLevel

Leave a Reply